सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, पुलिस के हाथ लगा हिस्ट्रीशीटर

बीजेपी नेता सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस ने पहली बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में उसके कई संदिग्ध कनेक्शन सामने आए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मुख्य हमलावर और मास्टरमाइंड फरार हैं।
पुलिस इस केस में सुपारी किलिंग की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ स्थानीय अपराध नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है।
क्या हुआ था?
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अपनी कार से जा रहे थे, तभी एक दूसरी गाड़ी लगातार उनका पीछा कर रही थी। जैसे ही मौका मिला, उनकी गाड़ी को रोका गया और करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
कैसे हुआ हमला?
जांच में सामने आया है कि हमलावर पहले से रेकी कर रहे थे। उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया ताकि पहचान छिपाई जा सके। हमला बेहद प्रोफेशनल और प्लान्ड तरीके से किया गया था पहले पीछा, फिर रास्ता रोकना और फिर सीधी फायरिंग।
राजनीतिक असर
इस हत्या के बाद बंगाल की राजनीति गर्म हो गई है। बीजेपी ने इसे टारगेट किलिंग बताया है, जबकि टीएमसी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है..











