🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Suvendu Adhikari Oath Ceremony :सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

Follow on Google News
सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

Live Updates

11:51 AM 09/05/26

देखें लाइव अपडेट्स

11:50 AM 09/05/26

मोदी-योगी संग दिखी NDA की एकजुटता

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के वरिष्ठ नेताओं का मंच पर अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा ब्रिगेड ग्राउंड तालियों और नारों से गूंज उठा। वहीं योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को भगवा पटका पहनाकर बधाई दी। मंच पर NDA नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को और भव्य बना दिया।

Twitter Post

11:40 AM 09/05/26

सुवेंदु सहित 4 अन्य मंत्री ने संभाली कमान 

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिसके बाद बंगाल के 5 अन्य बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

Twitter Post
Twitter Post
Twitter Post

 

11:34 AM 09/05/26

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ 

सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बंगाल में पहली बार बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।

Twitter Post

 

11:28 AM 09/05/26

PM ने वरिष्ठ कार्यकर्ता को लगाया गले, छुए पैर

Twitter Post

PM नरेंद्र मोदी ने मंच पर पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उन्हें गले लगाया। बता दे कि,  1952 में माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे।

11:10 AM 09/05/26

शपथ समारोह में PM मोदी ने रविंद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरे समारोह स्थल पर तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी।

Twitter Post

 

11:00 AM 09/05/26

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जुटे NDA के दिग्गज नेता

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Twitter Post

 

10:55 AM 09/05/26

विधायक रूपा गांगुली ने जाहिर की खुशी 

विधायक रूपा गांगुली ने सुवेंदु अधिकारी की शपथ को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन बताया। उनके अनुसार जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि BJP पश्चिम बंगाल का विकास करेगी।

Twitter Post

 

10:51 AM 09/05/26

जगदीश देवड़ा- बंगाल में सत्ता का नया सूर्योदय

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि भी है। जगदीश देवड़ा ने कहा कि बंगाल में सत्ता का नया सूर्योदय हुआ है और जंगलराज का अंत हो गया है। उन्होंने बंगाल की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक मौके पर शुभकामनाएं दीं।

Twitter Post

 

10:50 AM 09/05/26

चलकर मंच तक जा रहे पीएम मोदी

परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी को देखकर लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। गाड़ी से वह उतर चुके हैं. वह चलकर मंच तक जा रहे हैं।

10:45 AM 09/05/26

सुवेंदु के साथ पीएम मोदी का मिनी रोड शो

परेड ग्राउंड में  सुवेंदु अधिकारी के साथ पीएम मोदी मिनी रोड शो कर रहे हैं। वह हाथ हिलाकर वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं।

Twitter Post

 

10:40 AM 09/05/26

मां काली और PM मोदी की तस्वीरों से सजा मंच

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच पर लगे बड़े होर्डिंग्स में एक तरफ मां काली की तस्वीर दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। पूरा मैदान भगवा रंग और बीजेपी के झंडों से सजा नजर आ रहा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11 बजे यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पूरे बंगाल में इस ऐतिहासिक पल को लेकर उत्साह का माहौल है।

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। अब सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को देश की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय तक वामपंथ और फिर टीएमसी के शासन वाले बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अधिकारी पहले टीएमसी में थे, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में बड़ी जिम्मेदारी निभाई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से राज्य की राजनीति और विकास की दिशा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'भाषण कम, काम ज्यादा करूंगा'... CM के ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, संदेशखाली मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत

ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के साथ कई नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम सूची शपथ ग्रहण के समय ही साफ होगी।

बंगाल को मिलेगा पहला बीजेपी मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए साफ किया है कि राज्य में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एक मजबूत नेतृत्व के जरिए सरकार चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'भयमुक्त बंगाल' का सपना होगा पूरा : अमित शाह बोले- दीदी के गढ़ में जीतकर आए सुवेंदु, अब बनेगा नया बंगाल

पूरे देश की नजर बंगाल पर

आज पूरे देश की नजर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर टिकी हुई है। बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

icon

Latest Posts