Weather Update :उत्तर भारत में लू का कहर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल 

22 अप्रैल 2026 का मौसम अपडेट: उत्तर भारत में तेज गर्मी और लू का असर बढेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर चेतावनी दी है। 
Follow on Google News
उत्तर भारत में लू का कहर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल 

अप्रैल का महीना अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी ने पहले ही लोगों की हालत खराब कर दी है। उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ जगहों पर पारा 44 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया है। भारत मौसम विभाग(IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह 11 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 

भोपाल में पहली बार रात में लू का खतरा 

इस बार गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि भोपाल में पहली बार रात के समय भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर जैसे कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

प्रयागराज सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा।

ये भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी! कल शाम आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट, वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?

कई राज्यों में लू का अलर्ट, बढ़ेगा तापमान

IMD के मुताबिक उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली-NCR में भी हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। 

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

जहां एक तरफ उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा, बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल को इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि फिलहाल मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम बना हुआ है, जिसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Breaking News

बाकी राज्यों में भी असर, कहीं उमस तो कहीं बारिश

देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। कई राज्यों में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts