Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update : न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, 4 जनवरी के बाद इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें मौसम का मिजाज

Follow on Google News
Weather Update : न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, 4 जनवरी के बाद इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें मौसम का मिजाज
नई दिल्ली। नए साल पर ठंड का कहर देखने को मिलेगा। न्यू ईयर इव यानी 31 दिसंबर की शाम और 1 जनवरी की सुबह को मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार सुबह मध्यम से घना कोहरा बरकरार रहने की बात कही है। कोहरे से 4 जनवरी, 2024 तक राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में घने कोहरे के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं राजधानी भोपाल में 1 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई है, जिसके कारण सड़कों पर गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो गया है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें 8 से 9 घंटे लेट चल रही हैं। यहां तक की फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भर रही हैं।

मौसम विभाग ने जताई इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की संभावना

मौसम विभाग ने आज सुबह कुछ राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जो आगे और भी बढ़ सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 1 जनवरी तक बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा और विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं पंजाब के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश में रात्रि और सुबह के दौरान 4 जनवरी तक घने कोहरे के बरकरार रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 2 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 दिसंबर को घना कोहरा देखने के मिलेगा।

यहां पर रहा 7 से 10 डिग्री न्यूनतम तापमान

राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। ज्यादातर शहर घने कोहरे की चपेट में देखने को मिले। यहां तक की इन जगहों पर सूर्य की तपिश तक महसूस नहीं हुई।

मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज

मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल संभाग पिछले एक सप्ताह से घने कोहरे के चपेट में है। 4 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही भोपाल, रीवा, सतना, मऊगंज, सीहोर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अधिकतम तापमान 30 दिसंबर

ग्वालियर - 18.3 डिग्री भोपाल - 27.9 डिग्री इंदौर - 28.9 डिग्री जबलपुर - 24.8 डिग्री उज्जैन - 28.8 डिग्री टीकमगढ़ – 20.8 डिग्री ये भी पढ़ें- Weather Update : दिल्ली से लेकर हिमाचल तक फैली कोहरे की परत, यूपी के 30 जिलों में रेड अलर्ट जारी; जानें देशभर का मौसम अपडेट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts