MP में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान की आशंका

भोपाल। मध्य प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को सीहोर, सागर, शहडोल सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कटनी के पान गांव में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजधानी भोपाल में भी शाम 4 से 5 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
- कटनी : तेज बारिश और ओलावृष्टि से आवागमन प्रभावित हुआ।
- शहडोल : जयसिंहनगर और सीधी समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।
- सागर (बंडा): बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन किसानों को फसलों के नुकसान का डर सताने लगा।
- भोपाल : बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
- जबलपुर : सिहोरा में बारिश के साथ चने के बराबर गिरे ओले।
- उमरिया : चंदिया जॉन में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की फसलों पर असर की आशंका।





















