Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विटामिन D लेने का सही समय क्या है ? जानिए नींद और सेहत पर इसका असर

विटामिन D शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन इसे कब लेना चाहिए-यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर नींद और मूड तक, इसका असर कई चीजों पर पड़ता है। ऐसे में सही समय पर सेवन करना और भी जरूरी हो जाता है।
विटामिन D लेने का सही समय क्या है ? जानिए नींद और सेहत पर इसका असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विटामिन D शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका सही समय और सही मात्रा बेहद अहम है। दिन में भोजन के साथ लेने से इसका असर बेहतर होता है और नींद भी प्रभावित नहीं होती।

    रात में लेने से  नींद में हो सकती है दिक्कत 

    कुछ रिसर्च यह इशारा करती हैं कि अगर विटामिन D रात के समय लिया जाए, तो यह नींद को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह है मेलाटोनिन हार्मोन, जो शरीर को सोने का संकेत देता है। विटामिन D का संबंध सूरज की रोशनी से होता है, इसलिए शरीर दिन में इसे ज्यादा एक्टिव रूप में इस्तेमाल करता है। ऐसे में रात में लेने से शरीर का नेचुरल स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकता है। इसी कारण कई एक्सपर्ट्स इसे दिन के समय लेने की सलाह देते हैं। 

    ये भी पढ़ें: भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट सख्त: 6 अप्रैल से होगी रोज सुनवाई, अब टलना मुश्किल!

    मूड और हार्मोन पर भी डालता है असर

    विटामिन D का कनेक्शन सेरोटोनिन हार्मोन से भी जुड़ा होता है, जो हमारे मूड और नींद दोनों को प्रभावित करता है। सही मात्रा में यह हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करता है, लेकिन अगर इसकी डोज ज्यादा हो जाए तो उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, जिन लोगों में विटामिन D की कमी होती है, उनमें नींद से जुड़ी समस्याएं और थकान ज्यादा देखने को मिलती हैं।

    ये भी पढ़ें: बैतूल: आईटीआई के लिए 14.11 करोड़ रुपए मंजूर, छात्रावास और नए भवन बनेंगे

    खाने के साथ लेने से ज्यादा होगा फायदा 

    विटामिन D फैट-सोल्युबल होता है, यानी यह शरीर में बेहतर तरीके से तब अवशोषित होता है जब इसे फैट वाली चीजों के साथ लिया जाए। इसलिए इसे नाश्ते या लंच के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर रात में लेने पर नींद में दिक्कत महसूस हो, तो इसे दिन में शिफ्ट करना बेहतर रहेगा। सबसे जरूरी है कि इसे नियमित रूप से लिया जाए, तभी इसका पूरा फायदा मिल पाता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts