Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक टीम में दिख सकते हैं विराट कोहली और बाबर आजम, 17 साल बाद दोबारा शुरू हो सकता है एफ्रो-एशिया कप

जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी ने दिए संकेत
Follow on Google News
एक टीम में दिख सकते हैं विराट कोहली और बाबर आजम, 17 साल बाद दोबारा शुरू हो सकता है एफ्रो-एशिया कप

बेनोनी/दक्षिण अफ्रीका। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम एक टीम में नजर आ सकते हैं। दोनों एफ्रो- एशिया कप में एशिया टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) 17 साल बाद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को दोबारा कराने की तैयारी कर रहा है। इस मु्द्दे पर मंगलवार को एसीए अंतरिम अध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी का बयान आया।

एसीसी के संपर्क में एसीए

मुकुहलानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन से वित्तीय लाभ भी होगा। इसके लिए एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बातचीत जारी है। खबरों के अनुसार क्रिकेट के अलावा एफ्रो- एशिया कप संगठन के लिए बहुत जरूरी वित्तीय राशि लाता है और दोनों तरफ इसके लिए बहुत अधिक इच्छाशक्ति है। हमने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अपने समकक्षों और जाहिर तौर पर हमारे अफ्रीकी महाद्वीप के संघों के साथ बातचीत की है। वे चाहते हैं कि एफ्रो एशिया कप को फिर से शुरू किया जाए।

दो बार हो चुका आयोजन

इस टूर्नामेंट में दोनों महाद्वीप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। एफ्रो-एशिया कप का अब तक दो बार आयोजन हुआ है। यह टूर्नामेंट 2005 में दक्षिण अफ्रीका (ड्रॉ रहा), जबकि 2007 में भारत (एशिया जीता) में आयोजित किया गया। तीसरे सत्र का आयोजन 2009 में कीनिया में होना था, लेकिन यह नहीं हो सका। इस टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने के मुद्दे पर अब तक एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इन दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया था भाग

2005 में एशियाई टीम की अगुआई पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक ने की थी और इसमें राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले जैसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली थी। वहीं, एशिया की 2007 की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर ने किया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts