Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा : भीड़ ने डीसी, एसपी दफ्तर जलाए; दो की मौत; 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा : भीड़ ने डीसी, एसपी दफ्तर जलाए; दो की मौत; 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
इंफाल। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हिंसक भीड़ ने गुरुवार देर रात उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अन्य सरकारी कार्यालयों पर हमला किया और उन्हें जलाने की कोशिश की। 300-400 लोगों की भीड़ ने ऑफिस पर पथराव किया। एक बस और आसपास की जगहों में आग लगा दी। जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं। चहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को जिले में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का विरोध कर रहे थे।

कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का विरोध

मणिपुर पुलिस ने संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ काम करने और मैतेई ग्रामीणों पर हमला करने के आरोप में चुराचांदपुर थाने में तैनात सियामलालपॉल नामक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने कुकी उग्रवादियों के साथ मिलकर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि निलंबन आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए भीड़ गुरुवार रात को एकत्र हुई। भीड़ हिंसक हो गई और डीसी तथा एसपी कार्यालयों में सरकारी बुनियादी ढांचे को जला दिया।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। गतिरोध में 2 व्यक्ति की मौत हो गई। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘लगभग 300-400 की संख्या में आई भीड़ ने आज एसपी, सीसीपी के कार्यालय पर धावा बोलने, पथराव आदि करने का प्रयास किया। आरएएफ सहित एसएफ (सुरक्षा बल) आंसू गैस के गोले दागकर उचित जवाब दिया।'' उल्लेखनीय है कि मणिपुर 03 मई, 2023 को कुकी समूदाय के लोगों की हिंसक भीड़ ने सरकारी कार्यालयों को जला दिया और दूसरे जातीय समूह के लोगों पर हमला किया। राज्य में हिंसा के कारण अब तक 60000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें- दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में आग से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 11 लोगों की जलकर मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts