Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में आग से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 11 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में आग से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 11 लोगों की जलकर मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है। दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की की झुलसने मौत हो गई और 4 घायल हो गए। दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या और फिर 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केमिकल की वजह से हुआ ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ। वहीं ज्यादातर मृतकों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही लेबर बताए जा रहे हैं। जिस वक्त आग लगी उस समय वे आग को बुझाने में लगे थे। इसी दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1758327213382832201[/embed]

घनी आबादी वाले इलाके में थी फैक्ट्री

दरअसल, दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला इलाका है। इसी भीड़ भरे इलाके में पेंट फैक्ट्री चल रही थी। गुरुवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल के कारण आग बढ़ती और फैलती चली गई। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा है और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। इसके कारण फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए।

दमकल की 22 गाड़ियों ने बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की 22 गाडियां मौके पर पहुंची और रात 9 बजे के गरीब आग पर काबू पाया। देर रात तक झुलसे हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। आग में जले कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया।वहीं दमकलकर्मियों ने बताया कि पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। फिलहाल, जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, "घटना शाम करीब 5 बजकर 30 बजे हुई। एक विस्फोट की आवाज सुनकर सभी लोग यहां इकट्ठा हो गए।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts