बाड़ी में ‘विकसित भारत 2047’ पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रायसेन के बाड़ी स्थित बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी और आगामी स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Buddhi Sharma
24 Sep 2026




























