Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Thalapathy Vijay :विजय ने पारंपरिक कपड़ों को छोड़ पेंट शर्ट में ली शपथ, राज्यपाल ने टोका, पढ़े 4 वायरल मोमेंट्स

समारोह में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी की मौजूदगी की रही। मंच पर विजय और राहुल गांधी ने गर्मजोशी से मुलाकात की और साथ में सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।
विजय ने पारंपरिक कपड़ों को छोड़ पेंट शर्ट में ली शपथ, राज्यपाल ने टोका, पढ़े 4 वायरल मोमेंट्स
Rahul Gandhi/ ITG

चेन्नई। सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नई शुरुआत कर दी। फिल्मों से राजनीति तक का उनका सफर पहले ही चर्चा में था, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे पल सामने आए, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। कभी समर्थकों की गूंजती तालियां चर्चा में रहीं तो कभी उनका मॉडर्न अंदाज। समारोह में मौजूद राहुल गांधी के साथ उनकी सेल्फी भी खूब सुर्खियों में रही।

सफेद शर्ट, ब्लैक पैंट में पहुंचे थलापति

तमिलनाडु की राजनीति में आमतौर पर नेता सफेद वेष्टी और शर्ट में शपथ लेते रहे हैं, लेकिन विजय ने इस परंपरा से अलग रास्ता चुना। वह सफेद शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लैक सूट में मंच पर पहुंचे। उनका यह अंदाज युवाओं को आकर्षित करने वाला और आधुनिक राजनीति का संदेश देने वाला माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विजय खुद को पारंपरिक नेताओं से अलग दिखाना चाहते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पहली राजनीतिक शपथ में बिल्कुल नया और कॉर्पोरेट स्टाइल लुक अपनाया।

विजय की शपथ...और तालियों से गूंजा स्टेडियम

तमिलनाडु में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण स्टेडियम में आयोजित किया गया। जैसे ही विजय ने मैं सी जोसेफ विजय...बोलकर शपथ शुरू की, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। समर्थक करीब तीन मिनट तक लगातार तालियां बजाते रहे। माहौल इतना शोरगुल वाला हो गया कि विजय को कुछ क्षण रुकना पड़ा। यह दृश्य किसी राजनीतिक समारोह से ज्यादा फिल्मी सुपरस्टार के स्वागत जैसा नजर आया।

/img/95/1778398634510

विजय ने जैसे ही पढ़ना शुरू किया फैंस खुशी से झूम उठे

गवर्नर ने शपथ के बीच में टोका

विजय ने तमिल भाषा में शपथ ली, लेकिन शुरुआत में वह निर्धारित शपथ पाठ से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है।

/img/95/1778398805843

शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता- पिता हाथ जोड़ते हुए नजर आए

राहुल संग थलापति की सेल्फी

समारोह में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी की मौजूदगी की रही। मंच पर विजय और राहुल गांधी ने गर्मजोशी से मुलाकात की और साथ में सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा रही कि विजय का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है। बताया जाता है कि साल 2009 में वह राजनीति में आने के लिए कांग्रेस से संपर्क में थे। उस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पहले संगठन में काम करने की सलाह दी थी। हालांकि बाद में विजय ने अपनी अलग पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखा।

/img/95/1778398502951

शपथ लेने के बाद विजय ने राहुल गांधी संग सेल्फी ली

 

यह भी पढ़ें: 3 बार लौटे, 2 बार टली शपथ... चौथी बार मिली सत्ता की चाबी : 5 दिन के संघर्ष के बाद छठे दिन तमिलनाडु में ऐसे हुआ 'विजय राज' का आगाज

इसके बाद विजय ने लिखित शपथ पत्र पढ़कर प्रक्रिया पूरी की। यह पल भी समारोह के सबसे चर्चित घटनाक्रमों में शामिल रहा।शपथ ग्रहण के दौरान विजय के माता-पिता दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए। उनके पिता एस. ए चंद्रशेखर और मां शोभा चंद्रशेखर हाथ जोड़कर बेटे को शपथ लेते देख रहे थे। दोनों के चेहरे पर भावुकता साफ दिखाई दे रही थी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts