PlayBreaking News

Tamil Nadu CM Oath Ceremony:तमिलनाडु में ‘विजय युग’ का आगाज, TVK चीफ ने 9 मंत्रियों के साथ ली शपथ, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज मौजूद

तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिला, जहां विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने 9 मंत्रियों के साथ कैबिनेट गठन किया। शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक गलियारों की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल रहे, जिससे यह कार्यक्रम और अधिक अहम और चर्चा का केंद्र बन गया।
Follow on Google News
तमिलनाडु में ‘विजय युग’ का आगाज, TVK चीफ ने 9 मंत्रियों के साथ ली शपथ, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज मौजूद

Live Updates

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय आज चेन्नई जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम  में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाने वाले विजय अब असल जिंदगी में राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मिला न्योता

शपथ ग्रहण से पहले शनिवार को विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ से लोकभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी और विजय ने यह आंकड़ा पार कर लिया।

समर्थन पत्र देखने के बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। इसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेन्नई समेत कई शहरों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।

यह भी पढ़ें: 3 बार लौटे, 2 बार टली शपथ... चौथी बार मिली सत्ता की चाबी : 5 दिन के संघर्ष के बाद छठे दिन तमिलनाडु में ऐसे हुआ 'विजय राज' का आगाज

किन दलों ने दिया विजय का साथ?

विजय की पार्टी TVK को कुल 121 विधायकों का समर्थन मिला है। इनमें उनकी अपनी पार्टी के 108 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 5 विधायक, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक उनके साथ आए। वहीं VCK और IUML ने भी अपने 2-2 विधायकों का समर्थन देकर विजय की राह आसान कर दी। इसी समर्थन के दम पर विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

आसान नहीं था मुख्यमंत्री बनने का रास्ता

विजय के लिए मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना इतना आसान नहीं रहा। 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद तमिलनाडु में लगातार कई दिनों तक राजनीतिक हलचल तेज रही। हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आए। 

6 मई को विजय कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। लेकिन उस समय उनके पास बहुमत से 5 विधायक कम थे। इसी वजह से राज्यपाल ने उन्हें वापस भेज दिया।

इसके बाद 7 मई को विजय ने लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) के 4 विधायकों का समर्थन जुटाया और दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की। लेकिन तब भी बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया। राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में ‘विजय’ युग की शुरुआत! 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का CM, TVK चीफ के साथ कौन लेगा शपथ?

VCK और IUML के समर्थन से बदली तस्वीर

7 मई के बाद विजय ने कुछ और समय मांगा और समर्थन जुटाने में लग गए। 8 मई को उनकी पार्टी TVK ने दावा किया कि उन्हें VCK का समर्थन मिल गया है। इसी उम्मीद में विजय लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे। हालांकि, देर रात तक VCK की तरफ से आधिकारिक समर्थन की पुष्टि नहीं हुई, जिससे मामला फिर अटक गया। राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं चलती रहीं और सभी की नजरें अगले कदम पर टिकी थीं।

आखिरकार 9 मई को स्थिति पूरी तरह बदल गई। IUML और VCK दोनों ने आधिकारिक तौर पर TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन पहुंच गया और मुख्यमंत्री बनने की सारी बाधाएं खत्म हो गईं।

समर्थकों में जश्न का माहौल

राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद विजय के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। चेन्नई की सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता नजर आए। कई जगह विजय के पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
अब पूरे देश की नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय तमिलनाडु के लिए क्या नई योजनाएं और फैसले लेकर आते हैं। फिल्मों के सुपरस्टार से राजनीति के सबसे बड़े पद तक पहुंचने वाला यह सफर तमिलनाडु की राजनीति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts