PlayBreaking News

तलाक मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे विजय- संगीता...वकील ने बताई ये वजह, अब अगली सुनवाई 7 अगस्त को

विजय की पत्नी संगीता ने तलाक याचिका में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, संगीता का दावा है कि उन्हें साल 2021 में पता चला था कि विजय का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है।
Follow on Google News
वकील ने बताई ये वजह, अब अगली सुनवाई 7 अगस्त को

एंटरटेनमेंट डेस्क। कोर्ट का दूसरा आदेश बावजूद कोर्ट में नहीं पहुंचे विजय- संगीता, वकीलों की दलील सुरक्षा कारणों के कारण दोनों पक्ष चिंतित है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर सी. विजय जोसेफ और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई सोमवार को चेंगलपट्टू जिले के महिला कोर्ट में हुई। लेकिन दोनों ही पक्षों में से कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुए जिस वजह से अदालत को सुनवाई टालनी पड़ी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। तलाक मामले की अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होगी।

20 अगस्त को हुई थी पहली सुनवाई

विजय से जुड़े तलाक मामले की पहली सुनवाई 2 महीने पहले यानि 20 अप्रैल को हुई थी। हैरानी की बात है कि उस समय भी विजय और संगीता दोनों ही कोर्ट नहीं पहुंचे थे। हालांकि उनकी तरफ से सिर्फ वकील पेश हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही पक्षों के वकीलों ने सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन हियरिंग की परमिशन मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दी थी। कोर्ट ने दोनों को 15 जून की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से मौजूद होने की बात कही थी। लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी।

विजय पर क्या लगे हैं आरोप?

विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी साल 1999 में हुई थी। शादी के बाद दोनों को जेसन संजय और दिव्या साशा के रूप में दो संतान हुई। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की पत्नी यानी संगीता ने अपनी याचिका में पति के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफैयर के आरोप लगाए थे। हालांकि इसमें उन्होंने किसी भी महिला का नाम नहीं लिया है। लेकिन इन ही आरोपों नेविजय की समस्या एक बार फिर बढ़ा दी है।

2021 में दूसरी महिला के साथ रिश्ते का पता चला- संगीता

विजय की पत्नी संगीता ने तलाक याचिका में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, संगीता का दावा है कि उन्हें साल 2021 में पता चला था कि विजय का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस बारे में विजय से बात की गई, तो उन्होंने कई बार भरोसा दिलाया कि वह उस रिश्ते को खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: TV Actress Sanchita Ugale Suicide : 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, ‘छावा’ में भी आ चुकी हैं नजर

याचिका में कहा गया है कि विजय ने कथित तौर पर उस महिला के साथ संबंध जारी रखा। इतना ही नहीं, दोनों साथ में यात्राओं पर गए और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। संगीता का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम का असर उनके परिवार पर भी पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उनके दोनों बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा, को इस वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। याचिका के अनुसार, संबंधित महिला ने सोशल मीडिया पर विजय के साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।

पहले मिलने वाली सुविधाएं बंद की- संगीता

संगीता ने अपनी अर्जी में यह भी कहा है कि समय के साथ उनके ऊपर आर्थिक और व्यक्तिगत पाबंदियां बढ़ाई गईं। उनका आरोप है कि विजय ने पहले उपलब्ध कराई जाने वाली कई सुविधाएं बंद कर दीं। साथ ही, उनके खर्चों और आवाजाही पर भी नियंत्रण लगाने की कोशिश की गई, जिससे उन्हें मानसिक और भावनात्मक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Featured News

10 जून को तमिलनाडु के सीएम बने विजय

इस बीच, विजय का राजनीतिक कद लगातार बढ़ा है। उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और विजय ने 10 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' अब भी रिलीज का इंतजार कर रही है। यह फिल्म फिलहाल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास लंबित बताई जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts