Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिग बॉस 20 में भावुक हुईं मैरी कॉम, रोते-रोते बताया अपना दर्द; फिर अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी जंग

बिग बॉस 20 के घर में इस बार शुरुआत ही इमोशनल मोमेंट से हुई। मैरी कॉम अपनी जिंदगी के संघर्षों को याद कर रोने लगीं।
बिग बॉस 20 में भावुक हुईं मैरी कॉम, रोते-रोते बताया अपना दर्द; फिर अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी जंग
बिग बॉस 20 में एक तरफ मैरी कॉम के आंसू तो दूसरी तरफ घर में घमासान

बिग बॉस 20 के घर में एक तरफ रिश्तों और दर्द की कहानियां सुनने को मिलीं, तो दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातों पर घरवालों के बीच जमकर बहस और तकरार देखने को मिली। एपिसोड की शुरुआत मैरी कॉम के भावुक पल से हुई। मैरी कॉम अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए रोने लगीं और उन्होंने बताया कि कम उम्र में उन्होंने कई मुश्किल दौर देखे हैं।

रोते हुए मैरी कॉम ने सुनाई अपनी कहानी

मैरी कॉम ईशा के सामने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में इतनी परेशानियां आईं कि एक समय ऐसा भी लगा था कि वह सब कुछ छोड़कर चली जाएं। मैरी कॉम की बातें सुनकर माहौल काफी भावुक हो गया। आम्रपाली दुबे ने उन्हें समझाते हुए कहा कि अगर वह खुद ही टूट जाएंगी और रोएंगी तो आगे कैसे संभालेंगी। इसी बीच रीति तिवारी ने भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वह करीब ढाई साल तक एक सिचुएशनशिप में थीं। उनका उस शख्स से दिल जुड़ गया था, लेकिन आखिर में वह भी उन्हें छोड़कर चला गया।

रीति तिवारी की हरकतों से पापा भी परेशान? मनोज तिवारी बोले- ‘डर-डर के देखता हूं’! ऐसा जवाब क्यों?

किचन में मस्ती, तो दूसरी तरफ घर में बढ़ा तनाव

घर के दूसरे हिस्से में कनिका और गुल्लू किचन में मस्ती-मजाक करते नजर आए। वहीं यंग और लव गिल के बीच हाथापाई जैसी स्थिति देखने को मिली। इसी दौरान आम्रपाली दुबे, अरिश्फा के सामने से गुजरते हुए ‘छोटा भीम’ गाना गाती नजर आईं। अरिश्फा को यह बात पसंद नहीं आई और वह नाराज होती दिखीं। आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें सुबह-सुबह इतनी नेगेटिविटी सुनने की आदत नहीं है। इसके बाद बात और बढ़ गई। आम्रपाली ने अरिश्फा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें हर जगह सिर्फ ‘मैं-मैं’ ही दिखाई देता है।

आम्रपाली और अरिश्फा में जमकर बहस

छोटा भीम वाले गाने को लेकर आम्रपाली और अरिश्फा के बीच बहस बढ़ गई। अरिश्फा ने यंग से दोबारा पूछा कि वह गाना किसके लिए गा रहे थे। यंग ने जवाब दिया कि वह अपने लिए गा रहे थे। इसके बाद अरिश्फा ने आम्रपाली और यंग को ‘बुली गैंग’ कह दिया। यंग ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अपनी तरफ से ग्रुप मत बनाओ। आम्रपाली ने भी अरिश्फा से पूछा कि उन्होंने ‘बुली’ शब्द का इस्तेमाल क्यों किया। अरिश्फा ने पलटकर कहा कि ये लोग झुंड में आते हैं और झुंड में ही जाते हैं।

अमन गांधी की एक चाल और यंग का बिगड़ा खेल! लाइफलाइन छिनते ही दोनों के बीच हुआ जबरदस्त टकराव

खाने को लेकर भी घर में बढ़ा विवाद

घर में कैप्टन गुल्लू को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। आम्रपाली ने उन्हें सबसे खराब कैप्टन बताया और कहा कि वह अरिश्फा को कुछ नहीं बोलते। खाना बनाने को लेकर भी घर में खींचतान देखने को मिली। आम्रपाली, लव और मैरी कॉम ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। वहीं अरिश्फा ने कहा कि अगर किसी को उनसे दिक्कत है तो वह अपना खाना खुद बना लेंगी, चाहे उन्हें जैसा भी खाना बनाना आता हो।माही विज ने इस पूरे माहौल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह ‘खतरनाक यूनिटी’ है और किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि खाना तो बनाना ही पड़ेगा।

रिश्तों पर भी हुई घर में चर्चा

कनिका और गुल्लू के बीच शादी को लेकर भी बातचीत होती दिखाई दी। वहीं ईशा ने काजी तौकीर को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें लगता है कि वह दोगले किस्म के हैं। माही विज और अरिश्फा को लेकर भी घर में चर्चा हुई। ईशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों काफी ज्यादा बटरिंग करती हैं।

‘पहले अपनी शक्ल देख लो…’ कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान का पारा हाई, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

कैप्टंसी टास्क में भिड़ीं दोनों टीमें

इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टंसी टास्क के लिए तैयार किया। घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। टास्क में दोनों टीमों के एक-एक सदस्य के बीच मुकाबला होना था। इस दौरान गुल्लू को संचालक की जिम्मेदारी दी गई। काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीमों के बीच कैप्टंसी की दावेदारी को लेकर मुकाबला हुआ। टास्क के दौरान दोनों टीमों के सदस्यों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक देखने को मिली। कई मौकों पर माहौल इतना गर्म हो गया कि घरवालों के बीच तीखी तकरार शुरू हो गई।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts