Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर-देवास-भोपाल हाईवे पर सफर के कायल हुए अभिनेता गगन सिंह, शेयर किया शूटिंग का अनुभव

‘एनिमल’ फेम अभिनेता गगन सिंह ने मध्य प्रदेश में वेब सीरीज़ की शूटिंग के दौरान इंदौर-देवास-भोपाल हाईवे पर सफर का अनुभव साझा किया। उन्होंने इंदौर के खान-पान, भोपाल की झीलों और दोनों शहरों के बीच सफर की सुविधा को लेकर अपनी यादें बताईं। अभिनेता ने कहा कि किसी जगह की यादें सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि सफर से भी बनती हैं।
इंदौर-देवास-भोपाल हाईवे पर सफर के कायल हुए अभिनेता गगन सिंह, शेयर किया शूटिंग का अनुभव

फिल्म 'एनिमल' में सनी के किरदार और कई वेब सीरीज़ में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गगन सिंह ने हाल ही में मध्य प्रदेश में एक शूटिंग प्रोजेक्ट पूरा किया। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इंदौर और भोपाल समेत आसपास की अलग-अलग लोकेशन्स पर हुई।

एक्टिंग की दुनिया में एक दशक से ज्यादा समय बिता चुके गगन सिंह शूटिंग के सिलसिले में देश के कई हिस्सों की यात्रा कर चुके हैं। वे अक्सर गांवों और कम चर्चित जगहों पर भी शूटिंग करते हैं। उनका कहना है कि शूटिंग के साथ नई जगहों को देखना और समझना अब उनकी आदत का हिस्सा बन गया है।

इंदौर-देवास-भोपाल हाईवे पर किया सफर

इस प्रोजेक्ट के दौरान गगन सिंह ने इंदौर-देवास और देवास-भोपाल हाईवे पर काफी सफर किया। इस दौरान हाईवे के आसपास के गांवों और अलग-अलग लैंडस्केप्स में भी शूटिंग की गई। लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच सफर के अनुभव को लेकर अभिनेता ने कहा कि रास्ते में मिलने वाली सुविधा और आराम ने उनके सफर को आसान बनाया।

Entertainment

‘यादें सिर्फ मंजिल की नहीं, सफर की भी होती हैं’

गगन सिंह ने मध्य प्रदेश में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इंदौर अपने खाने और भोपाल अपनी झीलों के लिए जाना जाता है। दोनों शहरों से उन्हें अच्छी यादें मिलीं, लेकिन उनके लिए दोनों शहरों के बीच का सफर भी खास रहा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता आया हूं कि किसी जगह की यादें सिर्फ मंजिल की नहीं होतीं, वो सफर से भी बनती हैं। मध्य प्रदेश ने मुझे इस मायने में कुछ बेहद खास यादें दी हैं।

शूटिंग के साथ घूमने का भी मौका

गगन सिंह के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग करने के दौरान उन्हें वहां की स्थानीय जगहों और माहौल को करीब से जानने का मौका मिलता है। मध्य प्रदेश में भी शूटिंग के दौरान उन्होंने इंदौर, देवास और भोपाल के बीच सफर किया और रास्ते के आसपास के इलाकों को करीब से देखा। उनका यह अनुभव इंदौर-देवास-भोपाल कॉरिडोर पर सफर और कनेक्टिविटी को लेकर उनके व्यक्तिगत अनुभव को सामने रखता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts