PlayBreaking News

TV Actress Sanchita Ugale Suicide :'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, ‘छावा’ में भी आ चुकी हैं नजर

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 'कुमकुम भाग्य' और फिल्म 'छावा' में काम कर चुकीं संचिता अपने नालासोपारा स्थित घर में मृत मिलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Follow on Google News
'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, ‘छावा’ में भी आ चुकी हैं नजर
TV Actress Sanchita Ugale Suicide

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले का कम उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कई लोकप्रिय टीवी शोज में कर चुकी थीं काम

संचिता उगले टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में अभिनय किया था। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था।

/img/15/1781511604054

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में निभाया था अहम किरदार

संचिता हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'छावा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

नालासोपारा स्थित घर में हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता उगले मुंबई के पास नालासोपारा में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच यह घटना हुई। उस समय वह घर में अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

/img/15/1781511544171

परिवार ने पुलिस को दी जानकारी

जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो उन्होंने संचिता को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने कथित तौर पर घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी लगाई थी। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Entertainment

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी संचिता की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संचिता उगले ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts