रीति तिवारी की हरकतों से पापा भी परेशान? मनोज तिवारी बोले- ‘डर-डर के देखता हूं’! ऐसा जवाब क्यों?

बिग बॉस का घर ऐसा मंच है, जहां हर दिन रिश्ते बदलते हैं, दोस्ती में दरार आती है और छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। इस सीजन में भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। शो में एंट्री के बाद से ही रीति अपने बयानों, बेबाक अंदाज और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर मनोज तिवारी खुद अपनी बेटी को घर के अंदर छोड़ने पहुंचे थे। इस दौरान पिता-बेटी के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। मनोज ने रीति को घर में जाने से पहले कई जरूरी बातें समझाईं और उन्हें संभलकर खेलने की सलाह भी दी थी। अब शो में रीति के गेम को लेकर उनके पिता का एक नया रिएक्शन सामने आया है।
बेटी के गेम पर मनोज तिवारी ने क्या कहा?
रीति तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। जहां कुछ लोग उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनकी सिंगिंग स्टाइल और शो में उनके व्यवहार को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच जब मनोज तिवारी से उनकी बेटी के बिग बॉस गेम को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब काफी दिलचस्प था। उनसे पूछा गया कि रीति के गेम की काफी तारीफ हो रही है। सवाल पूरा होने से पहले ही मनोज हाथ जोड़ते हुए हंसने लगे और बोले- अरे बस... बस... भगवान ठीक से रखे। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस देख रहे हैं, तो मनोज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह “डर-डर के देखता हूं।” उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई कि आखिर बेटी के गेम को लेकर मनोज तिवारी इतना संभलकर जवाब क्यों दे रहे हैं।
काजी तौकीर से भिड़ने पर रीति हुईं ट्रोल
बिग बॉस के एक वीकेंड का वार एपिसोड में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच विवाद देखने को मिला। सलमान खान की ओर से काजी के प्रैंक का खुलासा किए जाने के बाद घर के कई सदस्य उनसे नाराज नजर आए। इसी दौरान रीति भी काजी पर काफी नाराज हुईं। उन्होंने गुस्से में काजी से तीखी बातें कहीं। विवाद इतना बढ़ गया कि रीति के बोलने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। खासतौर पर काजी के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए। इस पूरे विवाद के बाद रीति का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग चर्चाओं में आ गया। कुछ लोगों ने उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई, तो कुछ ने इसे बिग बॉस के गेम का हिस्सा बताया।
‘पहले अपनी शक्ल देख लो…’ कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान का पारा हाई, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स
रीति तिवारी शो में कई बार अपने सपने के बारे में बात कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उनका सपना सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि दुनिया की बेहतरीन सिंगर बनने का है। हालांकि, उनकी सिंगिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ यूजर्स उनकी गायकी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ उनकी सिंगिंग स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में रीति की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो रही है और इसी वजह से उनके हर बयान और व्यवहार पर सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिल रही है।
‘स्टार किड’ होने के बावजूद बताया अपना संघर्ष
शो में रीति ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से भी बताए, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उन्हें मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से मानते हैं कि उन्होंने हमेशा आराम और सुविधाओं में जिंदगी बिताई है। रीति के मुताबिक, उन्हें अपने खर्च के लिए सीमित पैसे मिलते थे और मुंबई जैसे महंगे शहर में उसी रकम में गुजारा करना आसान नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार पैसे बचाने के लिए उन्हें बेहद सादा खाना खाना पड़ा और यहां तक कि 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर भी दिन गुजारना पड़ा। उनकी इन बातों के बाद शो में उनके संघर्ष की कहानी को लेकर भी चर्चा हुई।
अमन गांधी की एक चाल और यंग का बिगड़ा खेल! लाइफलाइन छिनते ही दोनों के बीच हुआ जबरदस्त टकराव
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी 25 साल की हैं और भोजपुरी अभिनेता व नेता मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। वह सिंगर, सॉन्गराइटर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। माता-पिता के अलग होने के बाद रीति ने अपना बचपन अपनी मां के साथ बिताया। उनका कहना है कि स्टार परिवार से होने के बावजूद उनके जीवन में कई चुनौतियां रही हैं।



















