पहली बार बड़े परदे पर रोमांस करते दिखेंगे विजय देवरकोंडा और कीर्ति सुरेश

दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश पहली बार बड़े परदे पर रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आने वाले हैं। इस नई फिल्म को लेकर दोनों कलाकार इन दिनों सुर्खियों में हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पहली बार बड़े परदे पर रोमांस करते दिखेंगे विजय देवरकोंडा और कीर्ति सुरेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दक्षिण भारतीय स्टार विजय देवरकोंडा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश इससे पहले फिल्म महानती में दिख चुके हैं, लेकिन उस फिल्म में उनका कोई कॉमन सीन नहीं था। इस नई फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं, जिसमें ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ एक्शन, रोमांस और इमोशन देखने को मिलेगा।

    विजय और कीर्ति इससे पहले ‘महानती’में एक साथ दिख चुके

    दिलचस्प बात यह है कि विजय और कीर्ति इससे पहले ‘महानती’ में एक साथ नजर आ चुके हैं,लेकिन उस फिल्म में दोनों का कोई कॉमन सीन नहीं था। अब करीब आठ साल बाद दोनों एक-दूसरे के अपोजिट मुख्य जोड़ी के रूप में स्क्रीन शेयर करेंगे,जो दर्शकों के लिए एक नया और खास अनुभव होने वाला है।

    ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ रोमांस और इमोशन दिखेगा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है,लेकिन इसे एक एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है,जिसमें ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ रोमांस और इमोशन का मजबूत तड़का देखने को मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Dune 3: ‘ड्यून 3’ का फर्स्ट लुक रिलीज, टिमोथी से रॉबर्ट तक दिखे दमदार अवतार

    इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा

    फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की योजना है। यानि फिल्म सिर्फ तेलुगू ही नहीं,बल्कि तमिल,मलयालम,कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी दर्शकों के बीच आएगी,जिससे इसकी पहुंच और भी व्यापक हो जाएगी।

    फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी

    फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जैसे-जैसे शूटिंग और रिलीज का समय करीब आएगा,इस जोड़ी को लेकर उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय और कीर्ति की यह नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts