Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी-मंडला मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार दो पुरुष और एक महिला ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
सिवनी-मंडला मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक
सिवनी-मंडला मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग

सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन लोग सवार थे। वाहन से अचानक धुआं उठता देख सभी ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल कार से बाहर निकल गए। इस तरह तीनों ने समय रहते अपनी जान बचा ली।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसार कार सिवनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम छुई के पास अचानक कार से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए कार सवार तीनों लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण तीनों लोगों की जान बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts