🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Dune 3:‘ड्यून 3’ का फर्स्ट लुक रिलीज, टिमोथी से रॉबर्ट तक दिखे दमदार अवतार

हॉलीवुड की चर्चित साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइज ‘ड्यून’ के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने ‘ड्यून 3’ के कई कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर दिए हैं
Follow on Google News
‘ड्यून 3’ का फर्स्ट लुक रिलीज, टिमोथी से रॉबर्ट तक दिखे दमदार अवतार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हॉलीवुड की चर्चित साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइज ‘ड्यून’ के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने ‘ड्यून 3’ के कई कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर दिए हैं, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

    फिल्म में स्कायटेल नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे

    फर्स्ट लुक में टिमोथी चालमेट एक बार फिर पॉल एटराइड्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका लुक पहले से ज्यादा परिपक्व और थका हुआ दिखाई देता है। उनकी आंखों के आसपास झुर्रियां और चेहरे पर लाल निशान उनके किरदार के संघर्ष को दिखाते हैं। वहीं रॉबर्ट पैटिंसन का भी लुक सामने आया है, जो फिल्म में स्कायटेल नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

    कुछ ऐसे किरदार भी इस बार वापसी कर रहे हैं, जो दूसरे पार्ट में नहीं थे

    इसके अलावा ज़ेंडाया एक बार फिर चानी के रोल में वापसी कर रही हैं। साथ ही जेसन मोमोआ, जेवियर बार्डेम, रेबेका फर्ग्यूसन, फ्लोरेंस पुघ और अन्या टेलर-जॉय जैसे सितारों के लुक भी शेयर किए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ ऐसे किरदार भी इस बार वापसी कर रहे हैं, जो दूसरे पार्ट में नजर नहीं आए थे। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर डेनिस विलेन्यूव कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले दोनों पार्ट्स को भी डायरेक्ट किया था। उनकी विजनरी स्टाइल और भव्य प्रस्तुति इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रही है।

    ये भी पढ़ें: King: ‘किंग’ के बाद फिर से रोमांटिक अंदाज में वापसी करेंगे शाहरुख,क्लासिक लव स्टोरी पर होगी आधारित

    ‘प्रोजेक्ट हे मैरी’ के साथ अटैच किया जाएगा ट्रेलर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ड्यून 3’ का ट्रेलर इसी हफ्ते के आखिर में रिलीज हो सकता है और इसे थिएटर्स में फिल्म ‘प्रोजेक्ट हे मैरी’ के साथ अटैच किया जाएगा। फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब फैंस इस भव्य और विजुअली शानदार फ्रैंचाइजी के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    icon

    Latest Posts