Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर जेवर ले उड़े बदमाश

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय बिजली विभाग में पदस्थ लाइनमैन नागेंद्र सिंह के घर पर कोई मौजूद नहीं था।
रीवा में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर जेवर ले उड़े बदमाश
रीवा में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी

रीवा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय नागेंद्र सिंह निजी काम से बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल से लेने गई थीं। घर लौटने पर पत्नी को सामान बिखरा मिला और अलमारी से जेवरात गायब मिले। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े सूने मकान को बनाया निशाना

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बिजली विभाग में पदस्थ लाइनमैन नागेंद्र सिंह के घर से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें: भिंड में किरायेदार रहते मकान कब्जाने की रची साजिश, 13 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुई चोरी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। नागेंद्र सिंह किसी निजी काम से घर से बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल से लेने गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर सूना देखकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

घर लौटी पत्नी तो बिखरा मिला सामान

बच्चों को लेकर घर पहुंची नागेंद्र सिंह की पत्नी ने अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखा। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को चोरी की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके।

Breaking News

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी 

सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि लाइनमैन के घर चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts