Vietnam Boat Accident :भारत लौटेंगे 15 भारतीयों के शव, वियतनाम में तेज हुई कानूनी प्रक्रिया

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए बोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है। भारतीय दूतावास ने बताया कि शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि एक घायल का इलाज अभी भी वियतनाम के अस्पताल में चल रहा है।
भारत लौटेंगे 15 भारतीयों के शव, वियतनाम में तेज हुई कानूनी प्रक्रिया
वियतनाम में हुए एक दर्दनाक नाव हादसे ने 15 भारतीय पर्यटकों की जान ले ली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इस भयावह घटना पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोट कैप्टन को हिरासत में ले लिया है। भारतीय दूतावास ने बताया कि शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है, ज

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक बोट हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के 57 वर्षीय कैप्टन गुयेन होंग हाई (Nguyen Hong Hai) को हिरासत में ले लिया है। उस पर जलमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में आपराधिक जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। इधर, भारत के दूतावास ने बताया है कि सभी मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, हादसे में घायल एक भारतीय पर्यटक का इलाज अभी भी वियतनाम के अस्पताल में चल रहा है।

किनारे से 400 मीटर दूर पलट गई थी बोट

यह हादसा शनिवार को हुआ था। उस समय स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर सवार थे। बोट किनारे से करीब 400 मीटर की दूरी पर पहुंची ही थी कि अचानक समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी घायलों का इलाज किया गया और ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि एक पर्यटक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

मोबाइल कंपनी की ट्रिप पर गए थे सभी यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी भारतीय एक मोबाइल कंपनी की ओर से आयोजित बिजनेस ट्रिप पर वियतनाम गए थे। पर्यटन कार्यक्रम के तहत पर्यटकों को अलग-अलग नावों से द्वीपों की सैर कराई जा रही थी। इसी दौरान पहली नाव तेज लहरों की चपेट में आ गई और पलट गई।

Breaking News

शव भारत भेजने की तैयारी, जांच जारी

भारतीय दूतावास ने बताया कि सभी 15 शवों को पहले हो ची मिन्ह सिटी ले जाया गया है। वहां जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें विशेष विमान से भारत भेजा जाएगा। दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, वियतनाम की जांच एजेंसियां बोट की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और हादसे के समय मौसम की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं सुरक्षा नियमों की अनदेखी तो नहीं की गई थी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts