PlayBreaking News

विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू:गंजे लुक में योगी धालसिम का डरावना अवतार, टीजर रिवील

बॉलीवुड के मार्शल आर्ट्स स्टार विद्युत जामवाल हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में वे वीडियो गेम फेमस किरदार योगी धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं। यह लुक उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय है।
Follow on Google News
गंजे लुक में योगी धालसिम का डरावना अवतार, टीजर रिवील
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मार्शल आर्ट्स स्टार विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का पहला लुक सामने आ गया है और इसे देखकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में विद्युत वीडियो गेम फेमस करैक्टर योगी धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं। फर्स्ट लुक में वे गंजे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे और सिर पर लाल रंग की लाइनें बनी हुई हैं।

    विद्युत के इस लुक में हाथों, पैरों और गले में भारी आदिवासी आभूषण शामिल हैं। उनका मार्शल आर्ट का पोज और गंभीर चेहरा उनके किरदार को और दमदार बना रहा है। उनके क्लीन शेव्ड हेड ने इस लुक को बेहद आकर्षक बना दिया है।
    फिल्म कैपकॉम के लोकप्रिय वीडियो गेम पर आधारित है और इसका निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है, जिन्होंने पहले ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

    Uploaded media

    ‘स्ट्रीट फाइटर’ की कहानी-स्टारकास्ट

    फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। इसमें नोआ सेंटिनियो केन मास्टर्स के रूप में, एंड्रयू कोजी रयू के रूप में, कैलिना लियांग चुन-ली के रूप में और रोमन रेन्स अकुमा के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा डेविड डस्टमाल्चियन एम. बाइसन, कोडी रोड्स गाइल, एंड्रयू शुल्ज डैन हिबिकी, एरिक आंद्रे डॉन सौवेज, कर्टिस ‘50 सेंट’ जैक्सन बैलरोग और जेसन मोमोआ ब्लैंका के किरदार में हैं। अन्य लीड रोल में ओरविल पेक, ओलिवियर रिचटर्स, हिरूकी गोटो, रायना वैलैंडिंगम, अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की, काइल मूनी और मेल जार्नसन शामिल हैं।

    ‘स्ट्रीट फाइटर’ 1993 के विश्व योद्धा टूर्नामेंट पर आधारित है। इस टूर्नामेंट के लिए चुन-ली, रयू और केन मास्टर्स को भर्ती करती हैं। यह लड़ाई सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इन योद्धाओं को उनके अतीत और पुराने अनुभवों से भी जूझने पर मजबूर करती है।

    फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉलीवुड में भारतीय मार्शल आर्ट मास्टर के रूप में विद्युत जामवाल का यह डेब्यू उनके फैंस के लिए एक बड़ा अनुभव साबित होगा।

    Uploaded media

    कौन है विद्युत जामवाल? 

    विद्युत जामवाल भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स हीरो में से एक हैं। उन्हें बॉलीवुड में अपने मार्शल आर्ट्स स्किल्स और एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘जंगली’ से की थी, जिसमें उनके मार्शल आर्ट्स और एक्शन की झलक दिखी। इसके बाद उन्होंने ‘कमांडो’ में मुख्य भूमिका निभाई, जो उनकी पहचान बन गई। विद्युत ने कमांडो 1, 2 और 3 में अपने एक्शन सीन और स्टंट्स खुद करके अपने फैंस का दिल जीता।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts