Chhaava Box Office Collection Day 2 : विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड्स, बैड न्यूज के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ा, पद्मावत को भी छोड़ा पीछे 

Follow on Google News
Chhaava Box Office Collection Day 2 : विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड्स, बैड न्यूज के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ा, पद्मावत को भी छोड़ा पीछे 
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। विक्की कौशल को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। विक्की ने दूसरे ही दिन अपनी फिल्म बेड न्यूज का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म ने पहले धमाकेदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी शानदार तरीके से चली। अगर फिल्म की कमाई ऐसी ही रही, तो  फिल्म वीकेंड पर यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। 

वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

विक्की कौशल की 'छावा' ने पहले दिन 33.1 करोड़ का बिजनेस कर गली बॉय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 69.6 करोड़ हो गया है। विक्की ने अपनी पिछली फिल्म 'बैड न्यूज' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 'बैड न्यूज' ने कुल 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  छावा की बात करें तो विक्की की इस फिल्म को हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। वहां ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। शनिवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 50% रही, जिसमें से ज्यादा पब्लिक नाइट शो देखने पहुंची।

पद्मावत पर भारी पड़ी छावा 

बॉलीवुड में अभी तक कई पीरियड ड्रामा फिल्में हैं, जिन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। जिसमें जोधा अकबर, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, मणिकर्णिका और तानाजी जैसी फिल्में हैं, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब इन सभी को पीछे छोड़कर विक्की कौशल की छावा आगे निकलती नजर आ रही है। छावा ने पहले ही इन फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे कर दिया है। इससे पहले फिल्म 'पद्मावत' ने अपने पहले और दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की थी। पहले दिन पद्मावत ने 19 करोड़ और दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'छावा' ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर पीरियड ड्रामा फिल्मों में अपना एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

संभाजी महाराज के ऊपर बनी है फिल्म

यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है जिन्होंने मुगल शासक औरंगजेब से मराठा साम्राज्य की रक्षा की और अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में है। वहीं रश्मिका मंदाना ने फिल्म संभाजी महाराज की पत्नी महाराणी येसूबाई भोसले का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। 'छावा' का डायरेक्शन  लक्ष्मण उटेकर ने किया है। 
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts