Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणबीर से होगी विक्की की टक्कर जब 'एनिमल' का सामना करते दिखेंगे 'सैमबहादुर', दिसंबर में होगा इस जंग का फैसला

रणबीर से होगी विक्की की टक्कर जब 'एनिमल' का सामना करते दिखेंगे 'सैमबहादुर', दिसंबर में होगा इस जंग का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क। आने वाला दिसंबर सिल्वर स्क्रीन के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। क्योंकि इस महीने होने जा रही है दो स्टार्स की जंग। अगला महीना ये तय करेगा कि व्यूअर्स को रणबीर और विक्की में से कौन ज्यादा पसंद आता है ? इतना ही नहीं इस खेल में एक थर्ड एंगल भी शामिल है। तो हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड से जुड़ी वो खास जानकारी, जिससे आप जरूर रूबरू होना चाहेंगे।

रिलीज के लिए ये डेट्स हुईं फिक्स

विक्की स्टाटर सैमबहादुर के मेकर्स ने ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन और रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च होगा, जबकि यह पिक्चर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब बात टकराव की भी कर लेते हैं। इसी दिन रणबीर कपूर की एनिमल भी पर्दे पर उतरने को तैयार है। दोनों फिल्मों के मेकर्स अपनी डेट को आगे-पीछे करने को राजी नहीं है, ऐसे में इसका फायदा दर्शकों को होने वाला है क्योंकि उन्हें मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। ऐसे में दोनों फिल्म के निर्माताओं के सामने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि, कहानी में अभी और भी ट्विस्ट बाकी है, दिसंबर में ही शाहरुख स्टारर डंकी की भी ओपनिंग होनी है। फैंस को जवान और पठान के बाद बादशाह खान की इस अपकमिंग मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

ये है सैमबहादुर का ताना-बाना

विक्की कौशल बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। फैंस उनकी उन फिल्मों को खूब पसन्द करते हैं, जिनमें वो आर्मी या डिफेंस पर्सन के रोल में दिखाई देते हैं। ऐसे ही किरदार में वे एक बार फिर नजर आने वाले हैं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैमबहादुर' के साथ जोरदार एंट्री करने वाले हैं। विक्की की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी।

सैम - देश के लिए जिंदगी बलिदान करने की कहानी

विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सैमबहादुर का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- "यह कहानी है उस आदमी की जिसने इंडियन आर्मी, देश के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान की दी।"....पोस्टर में एक्टर सीरियस लुक में आर्मी ड्रेस में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे कई हथियारबंद सैनिक दिखाई दे रहे हैं। यह कहानी भारत के पहले फील्डमार्शल जनरल सैम बहादुर मानेक शॉ की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की उसी किरदार में नजर आएंगे, वहीं फातिमा सना शेख 'इंदिरा गांधी' और सान्या मल्होत्रा, विक्की की पत्नी सिलू की भूमिका में नजर आएंगी।

एनिमल है एक क्राइम ड्रामा

रणबीर की एनिमल एक ड्रामा मूवी है। इसमें एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हैं और इसके निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज के साथ सिने-वन स्टूडियो और प्रणय भद्रकाली पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी हैं और ये थ्रिलर फिल्म हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ वेटरन एक्टर अनिल कपूर, बॉबी देओल और साउथ की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना भी दिखाई देने वाली हैं। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- AI का मिस-यूज : रश्मिका का डीपफेक वीडियो वायरल, मंदाना के सपोर्ट में आई इंडस्ट्री; जानिए BIG-B और केंद्र सरकार का रिएक्शन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts