‘वीरू’ बनकर दोस्ती, फिर वारिस का सच आया सामने: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

इंदौर। एक युवती ने करणी सेना के कार्यालय पहुंचकर एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें: भोपाल में BSNL के दो इंजीनियरों को CBI ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वर्ष 2019 में उसकी पहचान एक युवक से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। युवक ने अपना नाम वीरू बताया और दोनों के बीच करीब छह महीने तक बातचीत होती रही। युवती का आरोप है कि 9 फरवरी 2020 को वीरू उसे फिल्म दिखाने के बहाने बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने कथित तौर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। पीड़िता का कहना है कि उसने वीडियो और फोटो डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने ऐसा करने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें: बेटमा में एक परिवार की 3 बेटियों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; फूड पॉइजनिंग की आशंका
शादी से इनकार किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता के मुताबिक बाद में उसे जानकारी मिली कि युवक की शादी कहीं और होने वाली है, जिसके बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी। वर्ष 2022 में आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और खुद को शादी से नाखुश बताते हुए उससे शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि जब उसने बातचीत आगे बढ़ाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके पुराने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उन्हें डिलीट करने के बदले मिलने का दबाव बनाया। इसके बाद वह बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने उससे मिली।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बाघों की सुरक्षा का संकल्प: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने छात्रों और ग्रामीणों को बांधा ‘बाघ रक्षा सूत्र’
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे फिर उसी होटल में लेकर गया। इसी दौरान उसे युवक की वास्तविक पहचान वारिस शेख के रूप में पता चली। युवती का आरोप है कि जब उसने पहचान छिपाकर हिंदू बनकर दोस्ती करने पर सवाल उठाया तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया।
ये भी पढ़ें: पैंक्रिएटिक कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी, FDA ने नई दवा को दी मंजूरी
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वारिस ने उस पर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का दबाव बनाया। उसके इनकार करने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कथित तौर पर दोबारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि वह उस समय बेहद डर गई थी, इसलिए उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बाद में उसने आरोपी से पूरी तरह संपर्क खत्म कर लिया।
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में अब एक ही चरण में होगी परीक्षा, छात्रों की मांग पर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अन्य युवतियों के भी संपर्क में होने का दावा
करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं का दावा है कि आरोपी द्वारा अन्य युवतियों को भी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन का आरोप है कि कई अन्य युवतियां भी कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और उनके बयान के आधार पर आगे शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। संगठन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी के कुछ साथियों पर भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
लसूड़िया थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़िता को लेकर लसूड़िया थाने पहुंचे और दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित गंभीर आरोपों में कार्रवाई की मांग की।




















