PlayBreaking News

Medical Fecilities :जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैंसर के साथ खून की विभिन्न जांचें होंगी, रहेंगे मार्केट से कम रेट

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैंसर और खून की जांचें की जाएंगी। इसके साथ ही यह पहली यूनिवर्सिटी होगी जहां पढ़ाई के साथ ही मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगे। यहां ऑटो एनालाइजर, फ्लो साइटोमीटर और रियल टाइम पीसीआर मशीनें खरीदी जा रही हैं।
Follow on Google News
जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैंसर के साथ खून की विभिन्न जांचें होंगी, रहेंगे मार्केट से कम रेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आशीष शर्मा, ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में आने वाले समय में कैंसर के साथ ब्लड की विभिन्न जांचें भी हो सकेंगी। विवि ने ऑटो एनालाइजर, फ्लो साइटोमीटर और रियल टाइम पीसीआर मशीनें खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। विवि के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रो. समीर भाग्यवंत ने बताया कि कैंसर की जांच के अलावा डीएनए के जरिए शरीर में कौन सा कैंसर है इसका भी पता लगाया जा सकेगा। सीबीसी, एलएफटी, केएफटी के साथ हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, कोलस्ट्रॉल, डायबिटीज और खून से संबंधित अन्य जांचें भी शुरू की जाएंगी। विवि में डॉक्टर्स नहीं हैं, इसलिए जांचों को साइन के लिए जया आरोग्य हास्पिटल (JAH)के डॉक्टर्स के पास भेजा जाएगा। इसके लिए विवि और JAH के बीच MOU हुआ है। यहां जांचें बाजार से कम दर पर की जाएंगी। 

    स्वास्थ्य केंद्र पर जांचें फ्री करने की तैयारी 

    वर्तमान में विवि प्रबंधन उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ स्वास्थ्य केंद्र के जरिए नगर वासियों को स्वास्थ्य सेवाएं और नि:शुल्क दवाइयां मुहैया करा रहा है। केंद्र पर दो से तीन महीने में कैंप लगाया जाता है। विवि द्वारा कैंप में आए मरीजों की कई प्रकार की जांच की जाती है, जिसके लिए 40 फीसदी शुल्क लिया जाता है। अब जांचें फ्री करने की तैयारी चल रही है।

    आठ फीसदी की दर से बढ़ रहे मरीज

    जेएएच के कैंसर रोग विभाग के डॉ. एससी चंदेल का कहना है कि कैंसर के मरीजों में साल दर साल 7 से 8 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही हर साल करीब 1200 से 1500 नए कैंसर के मरीज ओपीडी के दौरान आ रहे हैं। डॉक्टर चंदेल की मानें तो अगर मरीज सही समय पर जांच करा ले तो उपचार संभव है।

    कम पैसों में की जाएंगी जांचें

    विवि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को लेकर भी काम कर रहा है। सेवा की इसी कड़ी में विवि में जल्द कैंसर और खून की विभिन्न प्रकार की जांचों की सुविधा शुरू की जा रही है। लोगों से बाजार से कम पैसे लिए जाएंगे।

    प्रो. राजेंद्र खटीक, प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र, जेयू

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts