Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी 60 दिन बाद गिरफ्तार, गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाकर बनाया था वीडियो

Follow on Google News
IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी 60 दिन बाद गिरफ्तार, गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाकर बनाया था वीडियो
वाराणसी। IIT-BHU में बीटेक की छात्रा से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस करीब दो महीनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी, जिसके बाद उन्हें चेकिंग के दौरान शनिवार को बुलेट के साथ पकड़ लिया गया। 1 नवंबर की रात को हुई घटना के बाद कैंपस में लगातार प्रदर्शन चल रहा था और आरोपियों को पकड़ने की मांग हो रही थी।

आरोपियों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार (30 दिसंबर) देर रात चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को बाइक के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है। आरोपियों ने 1 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से गैंगरेप किया था। उन्होंने गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर उसके वीडियो भी बनाए थे। जिसके बाद कई दिनों तक कैंपस में स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि- 'मैं 1 नवंबर की रात 1:30 बजे अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट पर 3 लड़के आए और बाइक खड़ी करके हम दोनों को रोक लिया। इसके बाद उन लोगों ने हमें अलग कर दिया और मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया। चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।

डरकर प्रोफेसर के घर में भागी छात्रा

मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी और फिर प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। वहां से पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे IIT-BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर पहुंचे। जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित पहुंची।

केस में अब तक क्या-क्या हुआ

1 नवंबर : रात करीब 1.30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से छेड़छाड़। बुलेट से आए तीन लड़कों ने गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए। 2 नवंबर : कैंपस में छात्रों द्वारा घटना को लेकर भारी विरोध-प्रदर्शन किया गया। आश्वासन के बाद 11 घंटे प्रदर्शन चला। लंका थाने के SHO को लाइन हाजिर किया। 3 नवंबर : BHU में छेड़छाड़ और कैंपस बंटवारे यानी IIT-BHU के बीच दीवार खड़ी करने पर बहस छिड़ी। 4 नवंबर : IIT-BHU में छेड़छाड़ का दूसरा मामला सामने आया। एक छात्र प्रणव ने बताया कि, उसी जगह पर 31 अक्टूबर की रात छेड़छाड़ हुई थी। हालांकि छात्रा ने शिकायत नहीं की थी। 5 नवंबर : BHU और IIT-BHU के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें BHU के कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने दीवार बनाने वाले प्रस्ताव का विरोध किया। 6 नवंबर : छेड़छाड़ और दीवार का मुद्दा अचानक मारपीट में बदल गया। छात्र संगठन ABVP और AISA-BCM के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई स्टूडेंट्स घायल हो गए। 7 नवंबर : IIT-BHU के स्टूडेंट पार्लियामेंट ने कहा कि, पुलिस पीड़ित के बयान को दबाव बनाकर बदलवा रही है। इसके अलावा जांच में भी ढिलाई बरती जा रही है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया। 8 नवंबर: मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित की पेशी हुई और बयान दर्ज किए गए। धारा बढ़ाकर गैंगरेप यानी 376(डी) जोड़ी गई। छात्रों ने IIT-BHU के डायरेक्टर ऑफिस के बाहर धरना दिया। 6 हजार छात्रों ने जस्टिस रैली निकाली। 31 दिसंबर : तीनों आरोपी पकड़े गए। घटना के समय जिस बाइक से आरोपी आए थे, वह भी बरामद कर ली गई।

PMO ने मांगी थी रिपोर्ट

प्रधानमंत्री ऑफिस यानी PMO ने पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस कमिश्नर ने SHO लंका अश्विनी पांडेय को लाइन अटैच कर दिया था। CM योगी ने भी कमिश्नर कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर मामले में संज्ञान लिया था। इसके साथ ही IIT प्रशासन से बात कर छात्र-छात्राओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही थी। ये भी पढ़ें- मुंबई में कई जगहों पर होने वाले हैं धमाके… Mumbai Police को आया धमकी भरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts