Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अब राष्ट्रीय गीत के अपमान करने पर होगी सजा

संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन राज्यसभा ने वंदे मातरम बिल को मंजूरी दे दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में यह विधेयक पेश किया, जिस पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। अब राष्ट्रीय गीत के अपमान को भी कानून के दायरे में लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अब राष्ट्रीय गीत के अपमान करने पर होगी सजा
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल

राज्यसभा में प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट्स ऑफ नेशनल ऑनर अमेंडमेंट बिल, 2026 को बहस के बाद पारित कर दिया गया। सरकार का कहना है कि यह विधेयक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सम्मान को कानूनी संरक्षण देने के उद्देश्य से लाया गया है। बहस के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने विपक्ष पर भी वंदे मातरम का विरोध करने का आरोप भी लगाया।

राज्यसभा में बहस के बाद पारित हुआ विधेयक

मानसून सत्र के 10वें दिन बुधवार को राज्यसभा में प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट्स ऑफ नेशनल ऑनर अमेंडमेंट बिल, 2026 यानी वंदे मातरम बिल पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में विधेयक पेश किया। बहस पूरी होने के बाद उच्च सदन ने इसे पारित कर दिया। सरकार ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण संशोधन बताया।

वैभव सूर्यवंशी टी-20 के टॉप- 50 बल्लेबाजों में शामिल : 230 स्थान की लगाई छलांग, गिल वन-डे के नंबर एक बल्लेबाज

'राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान राजनीति से ऊपर होना चाहिए'

विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान राजनीति से ऊपर का विषय है। उनके अनुसार यह विधेयक किसी व्यक्ति या विचारधारा के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और साझा राष्ट्रीय चेतना के पक्ष में है। संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के जानबूझकर किए गए अपमान को दंडनीय बनाना है।

Breaking News

'वंदे मातरम का विरोध स्वीकार नहीं'

नित्यानंद राय ने कहा कि वर्ष 1971 में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जन गण मन के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाया गया था। अब उसी कानून में संशोधन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को भी समान कानूनी संरक्षण देने का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

सोहागपुर: पुलिस ने चार माह पुराने कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

'विपक्ष वंदे मातरम का विरोध क्यों कर रहा है?'

बहस के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वंदे मातरम का विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस विरोध को देख रही है। वंदे मातरम का सम्मान पूरे देश की भावना से जुड़ा विषय है और भारत की एकता, अखंडता, राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में यह विधेयक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts