वैभव सूर्यवंशी टी-20 के टॉप- 50 बल्लेबाजों में शामिल :230 स्थान की लगाई छलांग, गिल वन-डे के नंबर एक बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। ICC ने टी-20 रैंकिंग, वन- डे सहित टेस्ट की ताजा सूची जारी की है। जिसमें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वे दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने हाल ही के महीने में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना डेब्यू किया था। और महज शुरुआती अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में ही टी-20 में दुनिया के टॉप- 50 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इसके अलावा वन- डे में टॉप-4 में तीन भारतीय को जगह मिली है। विराट दूसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह नंबर- 1 टेस्ट बॉलर बने हुए हैं।
सूर्यवंशी ने ZIM दौरे पर 2 फिफ्टी लगाई
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले हफ्ते जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी-20 सीरिज में तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन की पारी खेली। इस परफॉर्मेंस की वजह से उनकी रैंकिंग में काफी बेहतर सुधार है। सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
ईशान टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज
टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टॉप स्थान हासिल किया है। सेकंड पोजिशन पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 पॉइंट्स के साथ है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर मौजद है। किशन जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले के बाद 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे हैं। अब उन्होंने करियर के ऑल टाइम हाइएस्ट टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया था।।
विराट ने अपने टी-20 करियर में सबसे ज्यादा 909 और सूर्यकुमार यादव ने 912 अंक जुटाए थे। बता दें आईसीसी खिलाडियों की रेटिंग हफ्ते में एक ही बार बुधवार को जारी करती है। जहां भारत- जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 में ईशान 29 रन ही बना सके थे। इससे उन्हें 6 पॉइंट का नुकसान हुआ जिके बाद ताजा रेटिंग में उनके 910 अंक है।
गिल ODI के टॉप बैटर
ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खत्म होने के बाद रैंकिंग में बदलाव हुआ। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के मैच नहीं खेलने का फायदा गिल को मिला और उन्होंने टॉप स्थान हासिल कर लिया। मिचेल इसी साल जनवरी से नंबर-1 पर बने हुए थे।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा! गंभीर ने चुनाव किया था, अब IPL में इस टीम से जुड़ेंगे
टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण एकलौते भारतीय
ICC की टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद 736 पॉइंट्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 710 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।
राशिद खान वन-डे के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भी अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पांच स्थान की छलांग लगाई है। नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ ICC वर्ल्ड कप लीग-2 ट्राई-सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद वह अब सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
जस्टिन ग्रीव्स की टेस्ट रैंकिंग में 21 स्थानों का सुधार
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स को ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ त्रिनिदाद टेस्ट में लगातार पांच मेडन ओवर के साथ पांच विकेट लेने के बाद उन्होंने 21 स्थान की छलांग लगाई और अब 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
15वें नंबर पर पहुंचे बाबर आजम
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने त्रिनिदाद टेस्ट में अपने करियर का 32वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं।











