Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर:पुलिस ने चार माह पुराने कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रंगपंचमी पर शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक को नहर में धक्का देकर की थी हत्या, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन विवेचना से पुलिस ने सुलझाया मामला
पुलिस ने चार माह पुराने कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चार माह पुराने कत्ल का किया खुलासा

सोहागपुर पुलिस ने मार्च माह में हुई एक अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन, एसडीओपी संजू चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना सोहागपुर के अपराध क्रमांक 466/26 में आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार किया।

बड़ी नहर किनारे मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च 2026 को ग्राम निभौरा स्थित बड़ी नहर के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड, नया थाना के पीछे, सोहागपुर के रूप में हुई। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि रंगपंचमी के दिन मृतक विनोद उर्फ भूरा अपने मित्र राजा साहू एवं सन्नी साहू के साथ ग्राम निभौरा स्थित बड़ी नहर पर शराब पार्टी करने गया था। शराब पीने के दौरान राजा साहू और भूरा के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हो गया। इसके बाद नहर पार करते समय आरोपी राजा साहू ने भूरा को धक्का दे दिया जिससे वह नहर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें: बेरसोवा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘रैनी डे’, नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

जांच में मिले पर्याप्त साक्ष्य

जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी राजा साहू (25 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड, सोहागपुर के विरुद्ध हत्या सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: हरदा: पुलिस बनी रक्षक, ट्रक ड्राइवर की बचाई जान; अस्पताल में चालक का इलाज जारी

पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश नामदेव, गणेश राय, आरक्षक मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार एवं विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Edited By: Sumit Shrivastava

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts