Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड में 'आसमानी आफत' : देहरादून, पौड़ी में बारिश का रेड अलर्ट, खतरे के निशान पर बह रही गंगा; कई सड़कें बंद

Follow on Google News
उत्तराखंड में 'आसमानी आफत' : देहरादून, पौड़ी में बारिश का रेड अलर्ट, खतरे के निशान पर बह रही गंगा; कई सड़कें बंद
देहरादून। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश के आसार हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में बहुत तेज बारिश का अनुमान है, जिसके चलते देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है। हालांकि, सोमवार के मुकाबले बारिश में कमी की उम्मीद भी जताई गई है।

खतरे के निशान पर बह रही गंगा

हरिद्वार में भारी बारिश के चलते गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। गंगा से दो लाख 10 हजार 678 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद भी यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। इसके साथ ही पहाड़ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।

कौन से रास्ते हैं बंद

  • एनएच 119 धुमाकोट चार जगह बंद है।
  • एनएच 707-ए बाटाघाट से नई टिहरी के बीच कई जगह बंद है।
  • एचएच 94 बडकोट में डाबरकोट और झाझरगढ़ में दो जगह बंद है।
  • एनएच 125 लोहाघाट में दो जगह स्लीप आने से बंद है।
  • प्रदेश में 39 स्टेट हाईवे, 17 मुख्य जिला मार्ग, 16 जिला मार्ग, 146 ग्रामीण सड़कें और 116 पीएमएजीएववाई की सड़कें बंद हैं।

आने वाले दिनों में कैसा रहे मौसम

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 और 17 को भी बारिश की संभावना है, हालांकि बारिश में कमी दर्ज की जाएगी। 19 और 20 को फिर से बारिश बढ़ने की संभावना है। https://twitter.com/psamachar1/status/1691030408220041217?s=20 ये भी पढ़ें- VIDEO : हिमाचल और उत्तराखंड में आफत की बारिश, भूस्खलन से अब तक 50 की मौत, दोनों पहाड़ी राज्य बेहाल…शिमला में मंदिर ढहने से 9 और सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts