Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : हिमाचल और उत्तराखंड में आफत की बारिश, भूस्खलन से अब तक 50 की मौत, दोनों पहाड़ी राज्य बेहाल...शिमला में मंदिर ढहने से 9 और सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 की मौत

Follow on Google News
VIDEO : हिमाचल और उत्तराखंड में आफत की बारिश, भूस्खलन से अब तक 50 की मौत, दोनों पहाड़ी राज्य बेहाल...शिमला में मंदिर ढहने से 9 और सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 की मौत
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। दोनों पहाड़ी राज्यों का हाल बेहाल है। भूस्खलन से अब तक 50 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। उत्तराखंड में देहरादून डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, ऋषिकेश में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ का पूरा मलबा एक रिसॉर्ट पर गिरा, जिसमें 5 लोगों के लापता होने की खबर है। भूस्‍खलन के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों तक जाने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग टूट गए, जिससे चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1691030408220041217?s=20 हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सावन का महीना होने के कारण हादसे के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1691035728854061056?s=20

विदिशा में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, रविवार से लापता थे

मध्य प्रदेश के विदिशा में सोमवार को दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर रविवार से लापता थे। आज दोपहर तालाब किनारे किशोरों के कपड़े देखे गए। जिसके बाद होमगार्ड और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किशोरों के शव को तालाब से बाहर निकाला। किशोरों की पहचान ऋषभ (16) और रोहित (17) के रूप में हुई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ी गांव का है।

मुंबई में जुहू बीच पर जेलीफिश के डंक मारने से 6 लोग घायल

[caption id="attachment_85198" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुंबई में जुहू समुद्र तट पर सोमवार को जेलीफिश के डंक मारने से तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद करीब 12 बजकर 20 मिनट पर समुद्र तट पर पानी के करीब टहलने के दौरान लोग जेलीफिश के डंक का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि चार से छह साल की उम्र के तीन बच्चे, 20 साल उम्र की दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया।

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय, राज्य बलों के लिए 954 पुलिस पदक की घोषणा

नई दिल्ली। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 230 कर्मियों को बहादुरी के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी शामिल हैं। पीपीएमजी का एकमात्र पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी लौखरकपम इबोम्चा सिंह को दिया जाएगा। बता दें कि यह उनका दूसरा वीरता पदक है। आदेश में कहा गया कि वामपंथी उग्रवाद या नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 125 कर्मियों के साथ ही जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात 71 कर्मियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 11 कर्मियों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अन्य पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले 642 पुलिस पदक शामिल हैं। वीरता के लिए सबसे अधिक 55 पुलिस पदक की घोषणा जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 33, सीआरपीएफ को 27 और छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 पदक दिए जाएंगे। ये पदक साल में दो बार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाते हैं।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत; दो घायल

[caption id="attachment_75468" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दंपति और उनकी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा राजुरा तहसील में रविवार शाम को हुआ। राजुरा पुलिस थाने के अधिकारी विशाल नगरगोजे ने बताया कि सस्ती से राजुरा की ओर जा रहे ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर दो लोग यात्रा कर रहे थे। दोनों को चोटें आईं हैं। थोड़ी दूर जा कर ट्रक ने एक पेट्रोल पंप के पास एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की जान चली गई। दोपहिया वाहन से घर लौट रहे राजुरा तहसील में गुरुदेव नगर के रहने वाले निलेश वैद्य, पत्नी रुपाली और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts