रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल! भाई बना कातिल, दो बहनों की हत्या; जीजा को भी मारी गोली

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में सनसनीखेज डबल मर्डर हुआ। एक भाई ने करीब 20 मिनट के अंदर अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी। दूसरी बहन के पति को भी गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल! भाई बना कातिल, दो बहनों की हत्या; जीजा को भी मारी गोली
रुड़की में सनसनीखेज डबल मर्डर

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले उत्तराखंड के रुड़की में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मंगलवार शाम एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 20 मिनट के अंदर हुई दो हत्याओं से शहर में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

ई-रिक्शा में जा रही बहन को मारी गोली

पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक, संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और ई-रिक्शा रुकवाकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही संगीता सड़क पर गिर पड़ीं। अचानक फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

/img/15/1787731757248

दूसरी बहन के घर पहुंचकर की फायरिंग

पहली वारदात के बाद आरोपी सुभाषनगर पहुंचा। वहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा अपने घर पर मौजूद थीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। इसी दौरान पुष्पा के पति संदीप भी बाहर आए। आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

Crime

दो हत्याओं से शहर में मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी फैलते ही बीएसएम तिराहा, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जुटने लगी। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगह जाम की स्थिति बन गई। रक्षाबंधन से पहले हुई इस वारदात ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पूरे शहर में देर रात तक दोहरे हत्याकांड की चर्चा होती रही।

/img/15/1787731721642

पारिवारिक विवाद की बात सामने आई

शुरुआती जानकारी में भाई-बहनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बहन कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर कोतवाली भी पहुंची थी। हालांकि, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी शिकायत मिलने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts