रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल! भाई बना कातिल, दो बहनों की हत्या; जीजा को भी मारी गोली
रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में सनसनीखेज डबल मर्डर हुआ। एक भाई ने करीब 20 मिनट के अंदर अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी। दूसरी बहन के पति को भी गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Shivani Gupta
26 Aug 2026


























