Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड : 10 लड़कों ने कार से रोका 2 लड़कियों का रास्ता... खिड़की पर लटक किए इशारे, 25 मिनट तक किया परेशान

Follow on Google News
उत्तराखंड : 10 लड़कों ने कार से रोका 2 लड़कियों का रास्ता... खिड़की पर लटक किए इशारे, 25 मिनट तक किया परेशान
देहरादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो लड़कियों के साथ 10 लड़कों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़कियां फिल्म देखकर घर लौट रहीं थीं, तभी रास्ते में 2 कार में सवार करीब 10 लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गेट पर लटक किए इशारे और भद्दे कमेंट

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां रात में घर जा रही थीं, तभी एक स्कॉर्पियो ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। कुछ देर बाद पास से दूसरी कार निकली। जिसमें से युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों गेट पर दो लड़के लटके हुए थे और महिलाओं पर भद्दे कमेंट कर रहे थे। यह वीडियो प्राची जोशी नाम की यूजर ने 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह वीडियो हल्द्वानी की रहने वाली एक लड़की ने उन्हें भेजा है। प्राची ने उन दोनों लड़कियों का के हवाले से पूरी घटना की जानकारी दी है। दोनों कारों में बैठे लड़के 25 मिनट तक लड़कियों को परेशान करते रहे।

पोस्ट में बताया घटनाक्रम

हैरेसमेंट का शिकार हुई लड़कियों के हवाले से लिखे गए पोस्ट में बताया गया कि, आज रात मैं अपनी दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। तभी हल्द्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास मुखानी रोड पर दो कारों में बैठे 10 लड़कों ने हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की। वो 25 मिनट हमारे लिए बेहद डरावने थे। एक ब्लैक महिंद्र स्कॉर्पियो (T0724UK4618C) कार हमारे आगे चल रही थी। तभी सफेद रंग की Nios i20 (UK-04-AK-1928) ने पीछे से उनका रास्ता रोक दिया। हम अपनी कार साइड से न निकाल लें, इसके लिए Nios i20 में बैठे लड़कों ने हमारे बगल से कार निकाली। इस कार के फ्रंट डोर पर 2 लड़के लटके हुए थे। अंदर 2 और लड़के बैठे हुए थे। वे हम पर भद्दे कमेंट कर रहे थे और हमें रोकने की कोशिश कर रहे थे। जब पहली बार ऐसा हुआ तो हमकिसी तरह बच कर निकली गए। हालांकि, लड़कों ने हमारा पीछा किया और दोबारा हमारा रास्ता रोक दिया। लड़कों ने अपनी कार के चारों दरवाजे खोल दिए थे। लेकिन इस बीच एक लड़का स्कूटर से आ गया। कार में बैठे लड़कों ने उसे रास्ता दिया। इसी दौरान हमें बचकर निकलने का मौका मिल गया। लेकिन वे लड़के फिर हमारे पीछे आ गए। इस पोस्ट में प्राची जोशी ने उत्तराखंड पुलिस को भी टैग किया। उन्होंने लिखा- "क्या हल्द्वानी में ऐसे शांति और सुरक्षा व्यवस्था होती है? शहर में मनचलें क्यों बढ़ गए हैं? क्या यही हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था है?" उन्होंने पुलिस से इस मामले में लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की। देखें वीडियो...

सभी लड़के गिरफ्तार

इस वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार रात 8:15 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि, उन्होंने दोनों कारों को कब्जे में लेकर सभी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें- किडनैपर से हुआ मासूम को इतना लगाव कि मां की गोद में नहीं चढ़ा… जयपुर की एक इमोशनल स्टोरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts