Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी में एक और जिले का बदलेगा नाम, भदोही अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा; सीएम योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही करने की घोषणा की। भदोही में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब यह जिला संत रविदास के नाम से जाना जाएगा
यूपी में एक और जिले का बदलेगा नाम, भदोही अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा; सीएम योगी ने किया ऐलान
भदोही अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा जिला

भदोही। सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास ने अपनी साधना के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया था, इसलिए अब भदोही को उनके नाम से पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भदोही में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करते हुए कालीन उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद किया। 

संत रविदास नगर भदोही के नाम से होगी पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब भदोही जिला संत रविदास नगर भदोही के नए नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपनी साधना के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया था और ऐसे संत के नाम से अब भदोही की पहचान होगी। 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को देगी तोहफा! DA-बोनस के साथ बढ़ेगा आउटसोर्स कर्मियों का पैसा

संत रविदास के विचारों का किया जिक्र 

सीएम योगी ने संत रविदास के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आज से करीब 600 वर्ष पहले ऐसे राज की कामना की थी, जहां सभी को अन्न मिले और किसी तरह का भेदभाव न हो। उन्होंने संत रविदास की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए उनके समतामूलक समाज के विचारों की बात कही।

X Post

112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

सीएम योगी भदोही में आयोजित कार्यक्रम में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भदोही कालीन उद्योग में नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा। 

Breaking News

इंडिया कारपेट एक्सपो के 50 साल पूरे

मुख्यमंत्री ने इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जिन हाथों ने सदियों तक कालीन बुना, उनमें नई तकनीक और नई डिजाइन भी होनी चाहिए। उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं, प्रमुख उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने निर्यातकों, विक्रेताओं, उद्यमियों को दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने कारीगरों के हुनर, कला और उनकी साधना को पहचान दिलाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इसके बाद मार्केट भी मिला और डिजाइन भी। मुख्यमंत्री ने इंडिया कारपेट एक्सपो की 50 वर्षों की यात्रा से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और कालीन उद्योग को आगे बढ़ाने की बात कही।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts