Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

योगी सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को देगी तोहफा! DA-बोनस के साथ बढ़ेगा आउटसोर्स कर्मियों का पैसा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भी ऐलान हो सकता है।
योगी सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को देगी तोहफा! DA-बोनस के साथ बढ़ेगा आउटसोर्स कर्मियों का पैसा
योगी सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को देगी तोहफा गिरफ्ट!

सरकार की योजना के तहत कर्मचारियों को 3400 से 7000 रुपए तक बोनस मिलने की संभावना है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से लागू किया जा सकता है, जबकि अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में मिलने की बात सामने आई है। वहीं, करीब 2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी है।

दिवाली से पहले DA और बोनस का ऐलान संभव

उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों के लिए डीए और बोनस का ऐलान कर सकती है। कर्मचारियों को 3400 से 7000 रुपए तक बोनस मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी तैयारी है। बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई से लागू किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के छोटे तालाब घाट का होगा सौंदर्यीकरण, महापौर मालती राय ने किया निरीक्षण; तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़ेगा मानदेय

राज्य के करीब 2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी है। इसमें श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40 हजार, श्रेणी दो के कर्मचारियों को 25 हजार, श्रेणी तीन के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22 हजार और श्रेणी चार के कर्मचारियों को 20 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में आने की बात कही जा रही है।

बिजली विभाग को जोड़ने पर संख्या 3.50 लाख से ज्यादा

सचिवालय प्रशासन के अनुसार, सभी विभागों में करीब 2.70 लाख कर्मी आउटसोर्स पर हैं। इसमें बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए तो यह संख्या 3.50 लाख से अधिक हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर को आउटसोर्स सेवा का पोर्टल शुरू किया था, ऐसे में बढ़े हुए मानदेय का लाभ सितंबर से मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Breaking News

महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश

यूपीकास की व्यवस्थाओं के मुताबिक महिला कर्मचारियों को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को हर महीने की 5 तारीख को मानदेय देने की बात कही गई है। कर्मचारियों के लिए मेडिकल अवकाश के साथ उन्हें और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार की योजना का किया स्वागत

सरकार की इस योजना का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब एक ही पोर्टल के जरिए कई सुविधाओं का लाभ कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। बोनस के ऐलान की खबर से भी कर्मचारियों और संगठनों में खुशी है और इसे सरकार का सकारात्मक कदम बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में बाकी सुविधाओं का लाभ भी कर्मचारियों को मिलने की संभावना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts