Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा :साइबर जालसाजी के तीन मामले, बुजुर्ग से 2.35 करोड़ रुपये की ठगी

नोएडा में सेक्टर-21 से साइबर ठगी का मामला सामने आया है, यहां एक 73 वर्षीय बुजुर्ग से शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2.35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। जिसके बाद अब बुजुर्ग व्यक्ति ने बुधवार रात को साइबर क्राइम थाने में ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर जालसाजी के तीन मामले, बुजुर्ग से 2.35 करोड़ रुपये की ठगी
नोएडा में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग से शेयर बाजार का झांसा देकर 2.35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है।

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-21 के जलवायु विहार में रहने वाले 73 वर्षीय व्यक्ति से शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2.35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित आनंद ने बुधवार रात साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी कि जून में व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया गया। केवाईसी कराने और एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराने के बाद आरोपियों ने उन्हें रियायती दर पर आईपीओ में निवेश का लालच दिया।

शिकायत में कहा गया है कि 15 जून से 21 जुलाई के बीच उन्होंने विभिन्न बैंक खातों में कुल 2,35,51,136 रुपये हस्तांतरित कर दिए। ऐप पर निवेश की राशि छह करोड़ रुपये से अधिक दिखाई गई। जब उन्होंने 1.85 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कर के नाम पर 62.51 लाख रुपये और जमा करा लिए तथा बाद में 37 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर कर ली ठगी

एक अन्य मामले में सेक्टर-50 निवासी विनोद कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी अनुमति के बिना 'जियोमार्ट' पर उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 7,10,499 रुपये की खरीदारी कर ली गई। उन्होंने किसी के साथ ओटीपी, कार्ड विवरण या अन्य बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की थी। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘Site is Hacked’! IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक की वेबसाइट, अब मिलेगा टैलेंट साबित करने का मौका

गोयल ने बताया कि अन्य मामले में बुधवार रात को 58 वर्षीय सपना बाग ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खाते से बिना अनुमति के 18,55,867 रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी, पिन या बैंकिंग विवरण साझा नहीं किया और आशंका जताई कि उनका मोबाइल फोन हैक कर लेनदेन किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts