US Plane Crash : दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक हफ्ते में दूसरा हादसा

Follow on Google News
US Plane Crash : दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक हफ्ते में दूसरा हादसा
मुरिएटा अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण एक छोटा विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्राधिकरण के अनुसार, सेसना सी550 (बिजनेस जेट) शनिवार तड़के करीब सवा चार बजे लॉस एंजिलिस से 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित मुरिएटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

एक एकड़ में फैली आग

रिवरसाइड काउंटी के दमकल विभाग के मुताबिक, विमान एक खेत में गिरा और उसमें आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। हादसे में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में करीब एक एकड़ खेत भी जल गए। ये इलाके में पिछले एक हफ्ते में हुआ दूसरा बड़ा विमान हादसा है।

मृतकों की नहीं हुई पहचान

रिवरसाइड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विमान में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इन लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कैलिफोर्निया उड़ान प्रशिक्षक मैक्स ट्रेस्कॉट ने बताया कि मौसम के खराब होने के कारण विमान ने दो बार हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की, लेकिन दूसरी बार में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उसके पांच जांचकर्ता हादसे की जांच करेंगे और 15 दिन के भीतर प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेंगे। ये भी पढ़ें- चीन में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन, 9 लोग लापता; राहत एवं बचाव कार्य जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts