चीन में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन, 9 लोग लापता; राहत एवं बचाव कार्य जारी

Follow on Google News
चीन में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन, 9 लोग लापता; राहत एवं बचाव कार्य जारी
बीजिंग चीन में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मध्य चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद 9 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ भी आ गई है और देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान बढ़ा है। हुबेई प्रांत में एक राजमार्ग निर्माणस्थल पर मलबे के नीचे दबे पांच लोगों को बचाया गया, जहां रविवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। बचावकर्मी अब भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। चीन के उत्तरी, मध्य और दक्षिणपूर्व क्षेत्र में बाढ़ की वजह से हजारों लोगों ने आश्रय स्थलों में शरण ली है। चीन में बाढ़ की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस साल जलस्तर बढ़ने के साथ साथ तापमान भी बढ़ा है। चीन इस वर्ष गर्मी, लू, बाढ़ और सूखे की घटनाओं से प्रभावित रहा।

घरों से बाहर निकलने पर रोक

इस सप्ताह से पहले बीजिंग में लगातार 9 दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो 1961 के बाद पहली बार देखा गया है। अधिकारियों ने राजधानी और अन्य जगहों पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की है और आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीजिंग में लू लगने से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। पिछले महीने भी बीजिंग में एक महिला की लू लगने से मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- VIDEO : हिमाचल में भारी बारिश से मचा कोहराम, कई जगह भूस्खलन; 7 जिलों में रेड अलर्ट, 5 जिलों में बाढ़ की चेतावनी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts