Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नकदी-सोना नहीं, 330 किलो इंसानी बाल लूट ले गए बदमाश! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बांग्लादेश में हथियारबंद बदमाशों ने कवर्ड वैन को रोककर 330 किलो इंसानी बाल लूट लिए। 23 बोरियों में रखे इन बालों की कीमत एक करोड़ टका से ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने मामले में वैन ड्राइवर और फैक्ट्री मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लूटे गए बाल बरामद हो चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
नकदी-सोना नहीं, 330 किलो इंसानी बाल लूट ले गए बदमाश! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बांग्लादेश में हथियारबंद बदमाशों ने कवर्ड वैन को रोककर 330 किलो इंसानी बाल लूट लिए।

लूट की बात सुनते ही आमतौर पर नकदी, सोना या महंगा सामान दिमाग में आता है। लेकिन बांग्लादेश में लूट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां हथियारबंद बदमाशों ने एक कवर्ड वैन को रास्ते में रोककर 330 किलोग्राम इंसानी बाल लूट लिए। लूटे गए बालों को 23 बोरियों में रखा गया था। इनकी कीमत एक करोड़ बांग्लादेशी टका से ज्यादा, यानी करीब 79 लाख भारतीय रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सात-आठ हथियारबंद बदमाशों ने रोकी वैन

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे दमुरहुदा उपजिला के कोशाघाटा इलाके में हुई। सात से आठ हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने कवर्ड वैन को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने वैन से इंसानी बालों से भरी 23 बोरियां उतारीं और मौके से फरार हो गए। इन बोरियों में करीब 330 किलो बाल थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बंबीहा गैंग के ये 3 आरोपी? मलेशिया से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे जसप्रीत, अजय और पवनदीप

दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कवर्ड वैन के ड्राइवर मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम (47) और फैक्ट्री मैनेजर सनवर हुसैन संटू (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर लूटे गए बालों की 23 बोरियां बरामद कर ली गई हैं।

फैक्ट्री से प्रोसेसिंग के लिए जा रहे थे बाल

जानकारी के अनुसार, बालों को करपासडांगा की एक फैक्ट्री से प्रोसेसिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इस कंसाइनमेंट में 22 कारोबारियों के 23 बोरे शामिल थे। लूट के बाद बाल बरामद होने से व्यापारियों को राहत मिली है, लेकिन सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर आंदोलन के दौर में BJP को पहली जीत दिलाने वाले, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन! गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

बालों की कीमत एक करोड़ टका से ज्यादा

व्यापारियों के मुताबिक, लूटे गए बालों की बाजार कीमत एक करोड़ बांग्लादेशी टका से अधिक है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 79 लाख रुपये बैठती है। इंसानी बालों की इतनी बड़ी खेप की लूट ने इस मामले को और भी चर्चा में ला दिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद चुआडांगा जिला डिटेक्टिव ब्रांच और दमुरहुदा मॉडल पुलिस स्टेशन की कई टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने लूटे गए बाल बरामद करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। दमुरहुदा मॉडल थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts