US Shooting : कैलिफोर्निया स्थित बाइकर्स बार में गोलीबारी, 5 की मौत; 6 घायल

Follow on Google News
US Shooting : कैलिफोर्निया स्थित बाइकर्स बार में गोलीबारी, 5 की मौत; 6 घायल
ट्रैबुको कैन्यन। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित बाइकर्स बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी में हमलावर भी अधिकारियों के हाथों मारा गया। ऑरेंज काउंटी के शेरिफ कार्यालय के विभाग ने यह जानकारी दी।

बाइकर्स बार में गोलीबारी

गोलीबारी ऑरेंज काउंटी के ग्रामीण ट्रैबुको कैन्यन में ‘कुक्स कॉर्नर' में बुधवार शाम 7 बजे घटना हुई, जो लंबे समय से बाइक चालकों का प्रसिद्ध बार रहा है। जहां लोग बाइक से लंबी दूरी तय करने के बाद संगीत, नृत्य और शराब का आनंद लेने के लिए जमा होते हैं। ऑरेंज काउंटी के शेरिफ सार्जेंट फ्रैंक गोंजालेज ने कहा कि गोलीबारी की पहली रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद अधिकारी वहां पहुंच गए, जिनका हमलावर के साथ आमना सामना हुआ। वेंटुरा पुलिस विभाग के कमांडर माइक ब्राउन ने मीडिया को बताया कि ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने उनसे कहा कि हमलावर उनके विभाग का एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी था। ब्राउन ने कहा कि हमलावर 1986 से 2014 तक उनके विभाग में कार्यरत था। ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने हालांकि सार्वजनिक रूप से गोलीबारी या हमलावर के नाम या उसके बारे में विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर की घटना पर नजर

ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन की योजना बनाई है। हमलावर समेत चार लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। शेरिफ के विभाग ने ट्वीट कर लिखा- 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। प्रोविडेंस मिशन हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम गोलीबारी की घटना पर नजर रखे हुए हैं। उनके कार्यालय ने ट्वीट किया- अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए गवर्नर स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। [embed]https://twitter.com/CAgovernor/status/1694552115761528980?s=20[/embed] ये भी पढ़ें- US Plane Crash : दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक हफ्ते में दूसरा हादसा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts