Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Open 2023 : नोवाक जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब, मार्गरेट कोर्ट की बराबरी की; यूएस ओपन फाइनल में मेदवेदेव को दी शिकस्त

Follow on Google News
US Open 2023 : नोवाक जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब, मार्गरेट कोर्ट की बराबरी की; यूएस ओपन फाइनल में मेदवेदेव को दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने US ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। यह जोकोविच का 24वां मेन्स सिंगल ग्रैंड स्लैम और चौथा US ओपन मेंस सिंगल्स टाइटल है। फाइनल में उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया। जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम के साथ मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों के बीच यह मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था

तीनों सेट में जीते जोकोविक

न्यूयॉर्क के मार्गरेट कोर्ट में खेले गए फाइनल में 36 साल के जोकोविक ने डेनियल मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराया। जोकोविक का प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा
  • पहला सेट 6-3 से आसानी से जीता।
  • दूसरा सेट 7-6 से जीता।
  • तीसरा सेट 6-3 से जीतकर रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
सेमीफाइनल में जोकोव‍िच ने बेन शेल्टन को 6-3, 6-2, 7-6 (4) से श‍िकस्त दी थी। वहीं डेनियल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को 7-6 (7-3) 6-1 3-6 6-3 से हरा द‍िया था।

1968 में हुई थी टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत

जोकोविच को 2021 में US ओपन के फाइनल में मेदवेदेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 36 साल के जोकोविच ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पछाड़ दिया, जिन्होंने ओपनर ऐरा में 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते थे। इसी के साथ उन्होंने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व टेनिस स्टार मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है। मार्गरेट कोर्ट ने भी 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते थे, लेकिन इनमें से 13 खिताब ओपन ऐरा से पहले आए थे। टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत साल 1968 में हुई थी। अगर जोकोविच एक और ग्रैंड स्लैम जीतते हैं, तो वह टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (पुरुष सिंगल्स)

  1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4).
  2. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
  3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
  4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)

36- नोवाक जोकोविच 31- रोजर फेडरर 30- राफेल नडाल 19- इवान लेंडल 18- पीट सम्प्रास खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts