Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप को वोट देने वाले मर्दों से न डेट, न सेक्स, न शादी... अमेरिकी लिबरल महिलाओं का अनोखा आंदोलन, 4B मूवमेंट का ऐलान

Follow on Google News
ट्रंप को वोट देने वाले मर्दों से न डेट, न सेक्स, न शादी... अमेरिकी लिबरल महिलाओं का अनोखा आंदोलन, 4B मूवमेंट का ऐलान
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से कई महिलाएं खुश नहीं हैं। इन महिलाओं ने चुनाव नतीजे आने के कुछ घंटों बाद ही ट्रंप समर्थकों के खिलाफ एक अजीब विरोध छेड़ दिया है। महिलाओं ने दक्षिण कोरिया के एक फेमिनिस्ट मूवमेंट की तर्ज पर ऐसे पुरुषों को बहिष्कार करना शुरू कर दिया है जिन्होंने चुनाव में ट्रंप को वोट दिया। अमेरिका में इसे 4B मूवमेंट का नाम दिया गया है।

क्या है 4B मूवमेंट

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कई महिलाओं ने ट्रंप को व्हाइट हाउस तक पहुंचाने वाले पुरुषों के खिलाफ आवाज उठाई है। इस 4B मूवमेंट में शामिल महिलाओं ने ट्रंप को वोट देने वाले वाले पुरुषों का अगले चार साल तक बायकॉट कर दिया है। यानी अगले चार साल में वे इन पुरुषों को ना तो डेट करेंगे, ना ही शादी करेंगे, ना सेक्स करेंगी और ना ही उनके साथ बच्चे पैदा करेंगी। इस मूवमेंट के तहत ई लिबरल महिलाओं से डेटिंग ऐप भी डिलीट करने को कहा जा रहा है।

क्या था दक्षिण कोरिया का 4B मूवमेंट?

2010 के दशक में दक्षिण कोरिया के 4B अभियान के नक्शेकदम पर चलते हुए इन अमेरिकी महिलाओं ने पुरुषों का बहिष्कार किया है। कोरियाई भाषा में B का मतलब होता है नहीं। इस तरह 4B चार No को दर्शाता है। इनमें पुरुषों से डेटिंग, सेक्स, मैरिज और बच्चों पर मनाही है।

ट्रंप से महिलाओं को क्या दिक्कत है

अमेरिका में महिलाएं कमला हैरिस को व्हाइट हाउस चुनाव में जीतते हुए देखना चाहती थीं। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हरा दिया। ट्रंप की छवि अमेरिका सहित दुनियाभर में महिला विरोधी है। उन पर महिला शोषण के दर्जनभर से ज्यादा मामले अदालतों में चल रहे हैं। वह अक्सर महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहते हैं। अमेरिका में अबॉर्शन कानून को लेकर ट्रंप की नीति से भी महिलाएं खुश नहीं हैं। इसलिए वह इस बार ट्रंप को चुनाव जितते नहीं देखना चाहती थीं। ये भी पढ़ें- US Presidential Election Results 2024 : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने ट्रंप, PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘दिल से बधाई मेरे दोस्त…’
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts