Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:‘रागिनी MMS 3’ में हुई आयुष शर्मा की एंट्री, तमन्ना भाटिया संग करेंगे रोमांस

रागिनी MMS 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में अब आयुष शर्मा की धमाकेदार एंट्री हो गई है जो अभिनेत्री तमन्ना भाटिया संग रोमांस करते नजर आएंगे।
‘रागिनी MMS 3’ में हुई आयुष शर्मा की एंट्री, तमन्ना भाटिया संग करेंगे रोमांस

आयुष शर्मा अब  ‘रागिनी MMS 3’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। एकता कपूर की चर्चित हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ आयुष शर्मा की एंट्री हो गई है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

कहानी में लाएंगे नया ट्विस्ट

बताया जा रहा है कि फिल्म में आयुष शर्मा एक अहम भूमिका निभाएंगे जो कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में जुनैद खान और नरगिस फाखरी भी शामिल हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में तमन्ना, आयुष और जुनैद दोनों के साथ रोमांटिक एंगल में नजर आएंगी। वहीं नरगिस फखरी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ वाले निर्देशक संभालेंगे कमान

फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं जो इससे पहले ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आयुष शर्मा की एंट्री के साथ ही फिल्म की लीड कास्ट लगभग पूरी हो चुकी है।

इस बार बदलेगा फ्रेंचाइजी का अंदाज

‘रागिनी MMS’ फ्रेंचाइजी अब तक अपने बोल्ड और कामुक कंटेंट के लिए जानी जाती रही है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार मेकर्स फिल्म को पूरी तरह अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। नई फिल्म में ‘हॉरर-कामुक’ टोन की जगह शुद्ध डरावनी कहानी और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स पर ज्यादा फोकस किया जाएगा ताकि हर वर्ग के दर्शक इसे देख सकें।

ये भी पढ़ें: Bollywood: बायोपिक ‘अमरी’ में दिखेंगी प्रियंका, कैमियो से बढ़ेगा फिल्म का क्रेज

जुलाई 2026 से शुरू होगी शूटिंग

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन फिलहाल जारी है और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 में शुरू होने की संभावना है। मेकर्स इस फिल्म को साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood News: 'बधाई हो' वाले अमित शर्मा की अगली फिल्म में शाहिद-जाह्नवी की एंट्री

‘लवयात्री’ से की थी करियर की शुरुआत

आयुष शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लवयात्री’ से की थी। इसके बाद वे सलमान खान के साथ ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे। अब ‘रागिनी MMS 3’ के जरिए वे एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts