UP पुलिस में Sunny Leone की एंट्री! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एडमिट कार्ड, फोटो देख हो गया बवाल; जानें पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की एवरग्रीन स्टाइलिश एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस के बिना कुछ किए ही वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा चल रही हैं। इसी से संबंधित एक्ट्रेस का पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस एडमिट कार्ड को लेकर जहां एक तरफ अधिकारी परेशान रहे तो वहीं दूसरी ओर पूरे देश में यह चर्चा का विषय बन गया।
कन्नौज जिले से सामने आया मामला
यह मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे इलाके स्थित सोने श्री बालिका महाविद्यालय का बताया जा रहा है। यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी। इसी परीक्षा सेंटर में महोबा जिले के रहने वाले छात्र अंकित के एडमिट कार्ड में अंकित की तस्वीर न होकर सनी लियोनी की तस्वीर थी। एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर होने के चलते किसी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।





















