PlayBreaking News

सलमान खान का 60वां जन्मदिन :पैपराजी के साथ काटा केक, फार्महाउस पर फैमिली और दोस्तो संग किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन फार्महाउस पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैमिली, दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में केक काटा और मां के माथे पर प्यार भरी किस कर फैन्स का दिल जीत लिया।
Follow on Google News
पैपराजी के साथ काटा केक, फार्महाउस पर फैमिली और दोस्तो संग किया सेलिब्रेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई/पनवेल। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। सेलिब्रेशन में उनके परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

    सलमान का केक कटिंग मोमेंट और फैमिली लव

    सलमान खान ने आधी रात को पैपराजी के सामने अपने जन्मदिन का केक काटा। सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में दबंग लुक में दिखाई दिए। इस मौके पर सलमान ने अपनी मां सलमा खान के माथे पर प्यार भरी किस की, जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया।

    सलमान के परिवार के सदस्य भी पार्टी में मौजूद रहे। उनके भाई-बहन अरबाज, सोहेल, अर्पिता और बहन अलवीरा की बेटी अलिजेह पार्टी का हिस्सा बनीं। सलमान के सलीम खान और सलमा खान भी इस मौके पर अपने बेटे के साथ नजर आए।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    सलमान खान को मिली धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी। उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी रखी गई। लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों के कारण सलमान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई।

    सलमान का बॉयो और बैकग्राउंड

    पूरा नाम: अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान

    जन्म: 27 दिसंबर 1965, इंदौर

    फिल्म डेब्यू: बीवी हो तो ऐसी (1988)

    बतौर हीरो: मैंने प्यार किया (1989)

    माता-पिता: सलीम खान, सलमा खान

    भाई-बहन: अर्पिता, अरबाज, सोहेल, अलवीरा

    सेलिब्रिटी और खास मेहमान

    सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए:

    • संजय दत्त
    • संगीता बिजलानी
    • करिश्मा कपूर
    • तब्बू
    • मनीष पॉल
    • डायरेक्टर कबीर खान और पत्नी मिनी माथुर
    • रकुल प्रीत सिंह और पति जैकी भगनानी
    • सूरज पंचोली, आदित्य रॉय कपूर
    • सिंगर मीका सिंह

    इनके अलावा कई सेलेब्स भी उनकी पार्टी में पहुंचे। सलमान के खास दोस्त और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टी में शामिल हुए। सलमान और धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    महेंद्र सिंह धोनी और IPL 2026

    महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में मैदान पर वापसी करेंगे। 44 साल के धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। 19वें सीजन में वह रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम को अनुभव और नेतृत्व देंगे।

    चेन्नई ने धोनी की उम्र को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया और विकेटकीपिंग बैकअप के लिए युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में साइन किया।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2025 : सूर्यवंशी की 'वैभव' पारियां, IPL से लेकर U-19 तक हर तरफ ताबड़तोड़ शतक की गूंज

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts