पत्नी को युवक के साथ होटल से निकलते देखा तो भड़का पति, सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

बिजनौर के चांदपुर में एक होटल के बाहर पति-पत्नी और एक युवक के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पति करीब चार घंटे तक होटल के बाहर इंतजार करता रहा। इसके बाद उसकी पत्नी एक युवक के साथ होटल से बाहर निकली तो उसने दोनों को रोक लिया। मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर का है। महिला और युवक कार में बैठकर वहां से जाने लगे, तभी पति ने उनकी कार रोक दी। इसके बाद पति और युवक के बीच सड़क पर ही बहस शुरू हो गई। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पति ने लगाए गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में पति अपनी पत्नी को लेकरकानपुर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सरसों के तेल से भरे टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का कोना फट गया और हजारों लीटर तेल सड़क पर धार बनकर बहने लगा। तेल बहता देख जिसे पता चला, वही बाल्टी-डिब्बा लेकर मौके पर पहुंच गया। कोई तेल समेटने लगा तो कोई तमाशबीन बनकर वीडियो बनाने लगा। लोग कहने लगे 'दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम'। गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहा है। उसका दावा है कि उसने पत्नी को युवक के साथ होटल से निकलते हुए पकड़ लिया। पति ने पत्नी पर गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगाया। हालांकि, वीडियो में कही गई इन बातों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। महिला की ओर से भी पति पर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
पति का दावा- 4 घंटे होटल के बाहर इंतजार किया
मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब के मुताबिक, 3 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उसे एक युवक का फोन आया था। शोएब का दावा है कि युवक ने उसे बताया कि वह उसकी पत्नी के साथ चांदपुर आया है। इसके बाद शोएब चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित होटल के बाहर पहुंचा। उसका कहना है कि वह करीब चार घंटे तक होटल के बाहर इंतजार करता रहा। कुछ समय बाद एक महिला और युवक होटल से बाहर निकले। शोएब ने दोनों को देखा तो उनकी तरफ बढ़ा। उसके मुताबिक, दोनों कार में बैठकर जाने लगे, तभी उसने कार रोक ली।
कार की चाबी निकालने के बाद बढ़ा विवाद
शोएब का दावा है कि युवक कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने कार की चाबी निकाल ली और वाहन के पास खड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें: जांजगीर में महिला आरक्षक का सफाई करते VIDEO वायरल, RI पर गंभीर आरोप,ASP ने मांगा जवाब
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही
हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस पति, पत्नी और युवक को थाने ले गई। यहां भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पति ने अपनी शिकायत में पत्नी और युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि पत्नी नोएडा निवासी युवक के संपर्क में है और दोनों गलत गतिविधियों में शामिल हैं। शोएब ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अभी इन्हें साबित तथ्य नहीं माना गया है।
शादी और पुराने विवाद का भी जिक्र
शोएब ने पुलिस को बताया कि उसका अलीना के साथ 7 फरवरी 2022 को निकाह हुआ था। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। शोएब का आरोप है कि पत्नी की गतिविधियों का विरोध करने के कारण उनके बीच विवाद बढ़ता गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी पहले ही उसके खिलाफ चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी है। शोएब इस शिकायत को गलत बता रहा है। दूसरी ओर, पुलिस के मुताबिक महिला ने भी पति के खिलाफ पहले शिकायत की है। इसलिए पुलिस पुराने विवाद और दोनों पक्षों की शिकायतों को भी जांच में शामिल कर रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
सीओ चांदपुर देश दीपक के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने भी शोएब के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और पुराने विवाद की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।



















