क्या Uorfi Javed करेंगी नकली से असली पुलिस स्टेशन तक का सफर... एक्ट्रेस के फेक वीडियो पर मुंबई पुलिस का एक्शन, दर्ज हुई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फेक वीडियो बनाया था। जिसमें उनके अतरंगी फैशन के चलते उन्हें ये बोलकर गिरफ्तार कर लिया जाता है कि, छोटे-छोटे कपड़े कौन पहनता है। वहीं अब खुद के अरेस्ट होने का फेक वीडियो बनाना उन्हें भारी पड़ गया है। गिरफ्तारी के फर्जी वीडियो के जरिए मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में उर्फी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
उर्फी पर लगाई गईं IPC की 4 धाराएं
मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ एफआईआर (FIR) रजिस्टर की है, जिसमें उनपर 4 IPC की धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिस का कहना है कि, इस वीडियो से उनकी छवी बिगाड़ने की कोशिश की गई है। ऐसे में उर्फी पर 34 (कॉमन इंटेनशन), 149 (चीटिंग), 500 (डिफेमेशन), और 171 IPC के सेक्शन के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने बताया वीडियो का सच
मुंबई पुलिस ने बीती शाम (3 नवंबर) अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उर्फी के फेक अरेस्ट वीडियो को लेकर पोस्ट किया। वीडियो का एक ब्लर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा- कोई देश के कानून का उल्लंघन सस्ते प्रचार के लिए नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस के द्वारा एक महिला को अरेस्ट किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है।
पुलिस ने लिया एक्शन
पोस्ट में आगे बताया गया है कि, पुलिस ने चार सेक्शन के अंडर उर्फी और उनके साथियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है। उर्फी ने जो 3 नवंबर की सुबह फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, उसमें फेक पुलिस थी। यह तरीका सही नहीं है। ये करके उर्फी ने पुलिक को बदनाम करने की कोशिश की है।




















